नई दिल्ली : तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद कल्याण बनर्जी को सांसद के मानसून सत्र से निलंबित कर दिया गया. उन पर महिला सांसदों के ख़िलाफ़ अभद्र व्यवहार और असंसदीय भाषा के इस्तेमाल के आरोप लगे हैं. बुधवार को सदन की अध्यक्षता कर रहे टीडीपी सांसद केपी तेन्नेटी ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष को कल्याण बनर्जी के कथित आचरण और भाषा को लेकर लिखित शिकायत मिली है.
इसे भी पढ़ें: लोकसभा में नीट पर बोलने देने के मुद्दे पर जब भिड़ गए सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल
जिसके बाद केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में कल्याण बनर्जी को संसद के मौजूदा मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव पेश किया और सदन ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कल्याण बनर्जी ने सदन की कार्यवाही के दौरान “अप्रत्याशित और अनुचित व्यवहार” किया और कथित तौर पर महिलाओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करते हुए एनसीपीआई के सदस्यों और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया.


