Wednesday, July 22, 2026

संसद चलो मार्च में प्रदर्शनकारियों के लाठीचार्ज के बाद पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, शास्त्री भवन के पास बढ़ा तनाव

नई दिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को जंतर-मंतर से ‘संसद चलो’ मार्च जारी है. इस बीच सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा है कि केंद्र की ओर से जेपी नड्डा से उनकी बातचीत शेड्यूल हुई है. हालांकि बातचीत को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं दिया गया है. वहीं प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच संसद मार्ग, शास्त्री भवन समेत कई जगहों पर पुलिस की प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प की खबरें भी आ रही हैं. साथ ही तीसरे दिन अभिजीत दीपके ने अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया है.

इसे भी पढ़ें : संसद मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी, अभिजीत दीपके ने तोड़ा अनशन, सोनम वांगचुक ने रखी ये मांग

प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज

इससे पहले संसद की ओर बढ़ रहे सीजेपी समर्थकों को रोकने के लिए शास्त्री भवन के पास प्रदर्शनकारियों के आगे बढ़ने पर सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. शास्त्री भवन के पास कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी है.

इससे पहले संसद मार्च के दौरान पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के पास पुलिस ने जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग किया. इसके बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों और दिल्ली पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और टकराव की स्थिति बन गई. वहीं संसद मार्ग के पास भी पुलिस ने आगे बढ़ रहे युवाओं पर लाठियां भांजी और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

जेपी नड्डा के साथ बातचीत

सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने दावा किया है कि केंद्र सरकार ने बातचीत की पहल की है. उनके मुताबिक, सीजेपी की ओर से आशुतोष रंका और सौरभ दास जल्द ही केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात करेगा. संसद मार्च के बीच इस बैठक को प्रदर्शन खत्म करने और आंदोलन की मांगों पर बातचीत की दिशा में बड़े अपडेट के रूप में देखा जा रहा है.

अखिलेश यादव ये कहा

संसद चलो मार्च को अपना समर्थन देते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पेपर लीक के कारण जिन छात्रों ने आत्महत्या कर ली, उन्हें लेकर सरकार ने एक शब्द तक नहीं कहा. वहीं प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आम आदमी पार्टी की नेता व दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी अपना समर्थन देने के लिए जंतर-मंतर पहुंचे, जहां लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर