Tuesday, July 21, 2026

जापान ओपन जीतकर पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय महिला

खेल डेस्क : भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने जापान ओपन सुपर-750 बैडमिंटन टूर्नामेंट का ख़िताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया है. वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं.

इसे भी पढ़ें : राजौरी में बादल फटने की घटना में आठ लोगों की मौत, वैष्णो देवी यात्रा भी अगले आदेश तक स्थगित

31 वर्षीय सिंधु ने रविवार को खेले गए महिला एकल फ़ाइनल मुक़ाबले में मेज़बान जापान की स्टार खिलाड़ी अकाने यामागुची को 21-17, 21-17 से हराया. टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिम्नेज़ियम में खेला गया यह मुक़ाबला 50 मिनट तक चला.पीवी सिंधु ने विश्व चैंपियन रह चुकीं यामागुची के ख़िलाफ़ शानदार खेल दिखाया.इस जीत के साथ उन्होंने अपने करियर का पहला बीडब्ल्यूएफ़ सुपर-750 ख़िताब भी हासिल कर लिया.

सिंधु ने क़रीब चार साल बाद यामागुची को किसी पूरे मुक़ाबले में हराया है. इससे पहले उन्होंने जापानी खिलाड़ी को 2022 थाईलैंड ओपन में मात दी थी.वहीं, इस साल मलेशिया ओपन में दोनों के बीच हुए मुक़ाबले में यामागुची पहला गेम ख़त्म होने के बाद चोट के कारण हट गई थीं.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर