Entertainment Desk: बॉलीवुड एक्ट्रेस Kriti Sanon इन दिनों अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड Kabir Bahiya को लेकर चर्चा में हैं। दोनों ने अब तक अपने रिश्ते पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है, लेकिन कई बार उन्हें साथ स्पॉट किया जा चुका है। अब दोनों इंग्लैंड में मैच एंजॉय करते नजर आए।
Highlights:
बर्मिंघम में साथ दिखे कृति और कबीर
कृति सेन हाल ही में बर्मिंघम में भारत vs इंग्लैंड के पहले वनडे मैच में मौजूद थीं। उनके साथ कबीर बहिया भी स्टेडियम में बैठे दिखे।
कबीर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कृति और एक दोस्त के साथ फोटो शेयर की जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसके बाद कृति ने भी मैच की कुछ तस्वीरें शेयर कीं।
कब से चल रही हैं डेटिंग की अफवाहें?
कृति और कबीर के अफेयर की चर्चा सबसे पहले तब शुरू हुई जब एक्ट्रेस ने अपना *34वां बर्थडे* सेलिब्रेट किया था। उसके बाद से दोनों को कई बार डिनर डेट पर देखा गया।
इतना ही नहीं, कृति की बहन नुपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की शादी में भी कबीर शामिल हुए थे, जिससे कयास और तेज हो गए।
कौन हैं कबीर बहिया?
रिपोर्ट्स के मुताबिक कबीर बहिया UK बेस्ड बिजनेसमैन हैं। उन्होंने इंग्लैंड के एक बोर्डिंग स्कूल से पढ़ाई की है। वो Worldwide Aviation & Tourism Ltd कंपनी के फाउंडर हैं।
कबीर का परिवार भी बिजनेस में बड़ा नाम है। उनके पिता *कुलजिंदर बहिया* UK की फेमस ट्रैवल एजेंसी Southall Travel के मालिक हैं।
वर्क फ्रंट
वर्क की बात करें तो कृति सेन आखिरी बार होमी अडजानिया की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में थे।
इसे भी देखें:


