Wednesday, July 22, 2026

झारखंड के जेल आईजी व 2006 बैच के IPS अधिकारी सुदर्शन मंडल अस्पताल में भर्ती, सीने में तेज दर्द व बेचैनी की शिकायत

रांची: झारखंड के जेल महानिरीक्षक और 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी सुदर्शन मंडल की सोमवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई. सीने में तेज दर्द और बेचैनी महसूस होने के बाद उन्हें तत्काल राजधानी के कोकर स्थित सैमफोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों की शुरुआती जांच में उन्हें हार्ट अटैक आने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कर गहन चिकित्सा निगरानी में रखा गया है.

इसे भी पढ़ें : गुमला में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी से 20 हजार रुपये लेकर पार्टी मनाने वालों पर पुलिस कार्रवाई की तैयारी

अस्पताल से जुड़े सूत्रों के अनुसार, भर्ती के समय सुदर्शन मंडल की स्थिति काफी गंभीर थी. उन्हें तुरंत कार्डियक केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रही है. उनकी आवश्यक जांचें और इलाज जारी हैं. हालांकि, अस्पताल प्रबंधन और पुलिस विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं किया गया है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर