Wednesday, July 22, 2026

बांकीपुर, दतिया उपचुनाव : नामांकन के अंतिम दिन आज दिग्गजों का होगा जमावड़ा, बीजेपी का असली टेस्ट

न्यूज़ डेस्क : बिहार की सबसे चर्चित और हाईप्रोफाइल मानी जा रही बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन आज सोमवार को हाई प्रोफाइल नामंकन देखने को मिलेगा. बांकीपुर में अंतिम क्षणों में भाजपा उम्मीदवार बनाये गये नीरज कुमार सिन्हा और जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे. इसके अलावा पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव की पार्टी से उम्मीदवार बनी वीणा मानवी भी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी.

इसे भी पढ़ें : देवघर एम्स पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी सख़्त, बोले – मरीजों का इलाज करें, राजनीति नहीं

मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी

वहीं मध्य प्रदेश के दतिया में भी नरोत्तम मिश्रा विवाद के बीच भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी व कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह अपना नामांकन दाखिल करेंगे. दतिया में आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी अपना नामांकन दाखिल करेंगे.

नीरज व प्रशांत किशोर का नामांकन

भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा ने नामांकन से पहले रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. सीपी ठाकुर, पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद और पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल से मुलाकात कर जीत का आशीर्वाद लिया। उधर, जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर सोमवार को समर्थकों के साथ बुद्ध मार्ग स्थित स्काउट एंड गाइड मैदान से नामांकन के लिए रवाना होंगे।

हालांकि, नामांकन से ठीक पहले भाजपा लगातार दो विवादों के कारण विपक्ष के निशाने पर है। पहले पार्टी को अपना उम्मीदवार बदलना पड़ा और फिर नए प्रत्याशी के बायोडाटा में संशोधन करना पड़ा।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर