Saturday, October 31, 2026

देवघर एम्स पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी सख़्त, बोले – मरीजों का इलाज करें, राजनीति नहीं

देवघर: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने देवघर एम्स की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए अस्पताल प्रबंधन को कड़ी नसीहत दी। उन्होंने कहा कि एम्स जैसे देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान से लगातार मरीजों को सदर अस्पताल रेफर किया जा रहा है, जबकि उन्हीं मरीजों का उपचार सदर अस्पताल के चिकित्सक सफलतापूर्वक कर रहे हैं। ऐसी स्थिति एम्स की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न खड़े करती है।

इसे भी पढ़ें : जंगल के बीच ‘ज़हरीली फैक्ट्री’ का भंडाफोड़! 50 लाख की नकली शराब जब्त, बिहार तक फैला था खेल

स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि चिकित्सा संस्थानों का उद्देश्य मरीजों को बेहतर इलाज और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, न कि राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनना। उन्होंने कहा कि अस्पतालों को अपनी प्राथमिक जिम्मेदारी समझते हुए मरीजों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।

उन्होंने एम्स प्रबंधन से रेफरल की बढ़ती प्रवृत्ति पर गंभीरता से आत्ममंथन करने और संस्थान की चिकित्सा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने का आग्रह किया। मंत्री ने कहा कि जनता को एम्स से उच्चस्तरीय इलाज की अपेक्षा है, इसलिए संस्थान को अपनी जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करना चाहिए।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर