Thursday, August 6, 2026

फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप: अर्जेंटीना ने स्विट्ज़रलैंड को 3-1 से और इंग्लैंड ने नॉर्वे को 2-1 से हराया, अब सेमीफ़ाइनल में होगी भिड़ंत

खेल डेस्क : फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फ़ाइनल में रविवार को अर्जेंटीना ने स्विट्ज़रलैंड के ख़िलाफ़ रोमांचक मुक़ाबले में जीत दर्ज की है. अर्जेंटीना ने 3-1 के स्कोर से मुक़ाबला अपने नाम किया. अब अर्जेंटीना का मुक़ाबला सेमीफ़ाइनल में इंग्लैंड से होगा. साल 2018 के बाद पहली बार इंग्लैंड ने सेमीफ़ाइनल में जगह बनाई है.

इंग्लैंड ने नॉर्वे को 2-1 से हराकर सेमीफ़ाइनल में जगह पक्की की थी. गौरतलब है कि फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 का पहला हाई-वोल्टेज सेमीफ़ाइनल मुक़ाबला फ़्रांस और स्पेन के बीच खेला जाएगा. यह पहली दफ़ा है जब फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप में टॉप रैंकिंग की शीर्ष चार टीम ही सेमीफ़ाइनल में पहुंची हैं.

अंतिम चार में पहुंचा अर्जेंटीना

चौथे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मैच के 10वें मिनट में एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने स्विट्ज़रलैंड के ख़िलाफ़ गोल दागते हुए अर्जेंटीना को 1-0 से बढ़त दिलाई. इसके बाद स्विट्ज़रलैंड ने 67वें मिनट में वापसी करते हुए स्कोर को 1-1 से बराबर किया. स्विट्ज़रलैंड के डैन डोये ने बराबरी का गोल दागा. निर्धारित समय में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं,

इसके बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में गया. 112वें मिनट में अर्जेंटीना के अल्वारेज़ ने गोल कर टीम को स्विट्ज़रलैंड पर बढ़त दिलाई. मैच के आख़िरी लम्हों में अर्जेंटीना के लौटारो मार्टिनेज़ ने गोल दागते हुए टीम की जीत सुनिश्चित की और स्विट्ज़रलैंड की वापसी का रास्ता बंद कर दिया.

एम्बोलो को दूसरा येलो कार्ड

मैच के 72वें मिनट में मैदान पर स्विट्ज़रलैंड के एम्बोलो और अर्जेंटीना के परेडेस के बीच ड्रामा भी दिखा. दरअसल, गेंद एम्बोलो के पज़ेशन में थी और वह गिर पड़े. रेफ़री ने उनके पीछे खड़े अर्जेंटीना के परेडेस को यलो कार्ड दिखा दिया. हालांकि, इसके बाद परेडेस के कहने पर वीएआर लिया गया. इसमें दिखा कि परेडेस का उनसे कोई कॉन्टैक्ट हुआ ही नहीं था. रेफ़री ने फ़ैसला बदलते हुए एम्बोलो को येलो कार्ड दिखाया. एम्बोलो को लगातार दो मैचों में दूसरा येलो कार्ड मिला, जो रेड कार्ड में तब्दील हो गया. उन्हें मैदान से बाहर जाना पाड़ा.

इंग्लैंड ने नॉर्वे को 2-1 से हरा

इससे पहले तीसरे क्वार्टर फ़ाइनल में इंग्लैंड ने नॉर्वे को 2-1 से हराकर सेमीफ़ाइनल में जगह बनाई. मियामी में खेले गए इस मुक़ाबले में शुरुआती बढ़त नॉर्वे को मिली, लेकिन इसके बाद इंग्लैंड ने वापसी करते हुए पहले बराबरी की और फिर एक्स्ट्रा टाइम में विजयी गोल दागा.दरअसल, मैच के पहले हाफ के 36वें मिनट में एंड्रियास शेल्डेरुप के गोल ने नॉर्वे को 1-0 की बढ़त दिलाई. लेकिन पहले हाफ के इंजरी टाइम में जूड बेलिंगहैम ने गोल कर इंग्लैंड को बराबरी पर ला दिया.

हाफ टाइम पूरा होने तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 था, जिस वजह से मुक़ाबला रोमांचक हो गया. इसके बाद दूसरे हाफ़ के एक्स्ट्रा टाइम की शुरुआत में ही बेलिंगहैम ने एक और गोल दाग दिया. मैच के 93वें मिनट में किए गए इस गोल ने इंग्लैंड की टीम की जीत सुनिश्चित कर दी. एक्स्ट्रा टाइम के 30 मिनट तक इंग्लैंड ने ये बढ़त बरकरार रखते हुए मैच 2-1 से जीत लिया.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर