Tuesday, July 21, 2026

ओमान तट के पास जहाज़ पर हमला: 11 में से 10 भारतीय सुरक्षित, भारत ने की कड़ी निंदा

न्यूज़ डेस्क : भारतीय विदेश मंत्रालय ने रविवार को ओमान के तट के पास वाणिज्यिक जहाज़ जीएफ़एस गैलेक्सी पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है. मंत्रालय ने बताया कि जहाज़ पर सवार 11 भारतीय नागरिकों में से 10 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय नागरिक अभी भी लापता है.

इसे भी पढ़ें : BJP टिकट से वंचित नरोत्तम मिश्रा को उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने टिकट का ऑफर, कहा- आदित्य ठाकरे करेंगे प्रचार

विदेश मंत्रालय के अनुसार, “ओमान में स्थित भारतीय दूतावास पूरे घटनाक्रम पर लगातार नज़र बनाए हुए है और ओमानी अधिकारियों के साथ समन्वय कर चलाए जा रहे खोज एवं बचाव अभियान में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहा है.” मंत्रालय ने इस अभियान में सहयोग के लिए ओमान सरकार और वहां के अधिकारियों का आभार भी व्यक्त किया.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाज़ों पर लगातार हो रहे हमले बेहद चिंताजनक हैं. भारत ने एक बार फिर क्षेत्र में तत्काल तनाव कम करने और जारी वार्ताओं को कूटनीतिक समाधान तक पहुंचाने की अपील की है, ताकि शांति और स्थिरता बहाल हो सके.

हमलों की बढ़ती घटनाएं चिंताजनक

मंत्रालय ने अपने बयान में इस बात पर गहरा दुख और चिंता व्यक्त की है कि इस क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं जो बेहद चिंताजनक हैं. भारत सरकार ने वैश्विक मंच से एक बार फिर दोहराया है कि क्षेत्र में तनाव को तुरंत कम (डी-escalate) किया जाना चाहिए. इसके साथ ही जारी राजनयिक वार्ताओं को किसी तार्किक और शांतिपूर्ण समाधान तक पहुंचाया जाना बेहद जरूरी है, ताकि पूरे क्षेत्र में फिर से शांति और स्थिरता लौट सके.

बंद होना चाहिए ये सिलसिला

भारत ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि इस क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों और नागरिक बुनियादी ढांचों को निशाना बनाने का ये सिलसिला अब हर हाल में बंद होना चाहिए. अंतरराष्ट्रीय कानूनों के सिद्धांतों के अनुरूप, क्षेत्र के सभी अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से मुक्त और बेरोकटोक नौवहन तथा वाणिज्यिक गतिविधियों को जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए, ताकि वैश्विक व्यापार सुरक्षित तरीके से चल सके.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर