Wednesday, July 22, 2026

भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच बड़ा समझौता, 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 35 हज़ार करोड़ करने का लक्ष्य

न्यूज डेस्क : भारत और न्यूज़ीलैंड ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना बढ़ाकर करीब 35 हज़ार करोड़ करने का लक्ष्य रखा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ही न्यूज़ीलैंड के ऑकलैंड में प्रधानमंत्री क्रिस्टोफ़र लक्सन से मुलाक़ात की. इसमें 10 समझौतों (एमओयू) समेत 18 बड़े फ़ैसलों पर साइन हुए हैं.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, दोनों देशों ने फ़्री ट्रेड एग्रीमेंट यानी एफ़एटीए को जल्द लागू करने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प भी लिया. मोदी और लक्सन ने अपनी मीटिंग के दौरान पश्चिम एशिया संघर्ष पर चिंता जताई और सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव कम करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की.

इसे भी पढ़ें : गुजरात के जूनागढ़ में हाईवे पर ट्रक से टकराई कार, 4 की मौके पर ही मौत व 4 अन्य की हालत गंभीर

दोनों देशों का संयुक्त बयान

संयुक्त बयान में कहा गया, “उन्होंने होर्मुज़ स्ट्रेट से आवाजाही की पूरी स्वतंत्रता और व्यापारमार्ग की बहाली की मांग की, साथ ही शिपिंग पर किसी भी रोक का विरोध किया.” दोनों नेताओं ने संघर्ष का शांतिपूर्ण और स्थायी समाधान पाने के लिए बातचीत, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय क़ानून के पालन की अहमियत दोहराई.

गौरतलब है कि पीएम मोदी छह से 11 जुलाई तक तीन देशों की यात्रा पर थे, जिसके अंतिम चरण में न्यूज़ीलैंड पहुंचे. वो आज ही नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर