Friday, October 30, 2026

गुजरात के जूनागढ़ में हाईवे पर ट्रक से टकराई कार, 4 की मौके पर ही मौत व 4 अन्य की हालत गंभीर

गुजरात : जूनागढ़ में मजेवड़ी गांव के पास हाईवे पर सड़क पर खड़े एक ट्रक के पीछे तेज रफ्तार कार के टकरा जाने से घटनास्थल पर ही 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बनासकांठा जिले का एक परिवार अपनी अर्टिगा कार में सवार होकर सोमनाथ में अस्थि विसर्जन की विधि के लिए जा रहा था। जब उनकी कार मजेवड़ी गांव के पास पहुंची, तो वहां हाईवे पर खड़ी ट्रक से वह टकरा गई।

इसे भी पढ़ें : दतिया में भाजपा नेता व पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थक हुए उग्र, पथराव में DM-SP समेत कई घायल, जाम रहा NH-44

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तत्काल मौके पर घायलों की मदद के लिए पहुंचे. वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और 108 इमरजेंसी एम्बुलेंस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू टीम ने भारी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

इस दौरान घटना में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 4 अन्य लोगों को गंभीर रूप से घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस दुर्घटना में एक बच्चे को खरोंच तक नहीं आई और उसकी जान सुरक्षित बच गई।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर