Thursday, July 9, 2026

डीजीपी तदाशा मिश्रा ने “डेविल्स ग्रुप” के खिलाफ़ समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई के दिये निर्देश

रांची : झारखण्ड की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने वरीय पुलिस अधिकारियों को गोड्डा व दुमका जिला के आस-पास में सक्रिय डेविल्स ग्रुप से जुड़े अपराधियों के खिलाफ़ समन्वित एवं सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये हैं. गुरूवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक हुई जिसमें आईजी (अभियान) नरेन्द्र कुमार सिंह, आईजी दुमका पटेल मयुर कनैयालाल व एसपी (अभियान) दीपक कुमार शर्मा के अलावा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दुमका के डीआईजी व दोनों जिलों के एसपी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें : DGP तदाशा मिश्रा ने जगन्नाथपुर रथ मेला के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के अधिकारियों को दिए निर्देश

डेविल्स ग्रुप के सभी संदिग्धों की पहचान 

बैठक के दौरान डीजीपी ने दुमका के डीआईजी को डेविल्स ग्रुप से जुड़े सभी संदिग्ध सदस्यों का भौतिक सत्यापन कराने साथ ही ज्वेलरी लूट एवं छिनतई से संबंधित लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा कर उनके शीघ्र निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया साथ ही अवैध हथियारों की तस्करी रोकने तथा अंतर्राज्यीय समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया।

डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन

इस दौरान डीजीपी ने इस प्रकार के संगठित अपराधों के प्रभावी अनुसंधान एवं त्वरित उभेदन के लिए चार जिलों गोड्डा, दुमका, जामताड़ा एवं देवघर की सहभागिता से डीएसपी के नेतृत्व में एक संयुक्त विशेष टीम का गठन करने का निर्देश दिया, जो संबंधित जिलों में घटित इस प्रकार की सभी घटनाओं का समन्वित अनुसंधान एवं उद्भेदन करेगी। यह टीम प्रत्येक सप्ताह अपनी रिपोर्ट दुमका आईजी को उपलब्ध कराएगी।

मामलों का स्पीडी ट्रायल

डीजीपी ने आईजी दुमका और आईजी अभियान को निर्देश दिया कि डेविल्स ग्रुप से जुड़े गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध वैज्ञानिक एवं ठोस साक्ष्य संकलित किया जाय, गवाहों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित की जाय, जमानतदार का सत्यापन कराया जाय तथा अभियोजन पक्ष के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर मामलों का स्पीडी ट्रायल कराया जाय ताकि दोषियों को शीघ्र सजा दिलाई जा सके साथ ही उन्होंने सीनियर पुलिस अधिकारियों को भी लगातर भ्रमणशील रहने, पीसीआर के सघन गश्ती करने का भी निर्देश दिया।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर