Thursday, July 9, 2026

National Stakeholders Consultation 2026 के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कई दिग्गजों संग हुई B2G बैठक

नई दिल्ली : National Stakeholders Consultation 2026 के दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निवेश, डिजिटल नवाचार और राज्य के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से कई अहम बैठकें कीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के हितधारकों के साथ बिजनेस-टू-गवर्नमेंट (B2G) बैठक कर निवेश की संभावनाओं, तकनीकी सहयोग और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

इसे भी पढ़ें: कलकत्ता हाइकोर्ट से ममता बनर्जी को मिली राहत, शर्तों के साथ फ्रीज बैंक खातों से निकाल सकेंगी रकम

सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग वी कुएन (Simon Wong Wie Kuen) से भी मुलाकात की। दोनों के बीच झारखंड में निवेश बढ़ाने, वैश्विक साझेदारी को मजबूत करने और नए आर्थिक अवसरों के सृजन पर सार्थक संवाद हुआ। बैठक में औद्योगिक विकास, तकनीकी सहयोग और दीर्घकालिक निवेश की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि “विकास की असली पहचान तब बनती है, जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।” उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार ऐसी विकास नीति पर काम कर रही है, जिसमें निवेश, रोजगार, तकनीक और समावेशी विकास को समान महत्व दिया जाए, ताकि झारखंड के प्रत्येक नागरिक को इसका लाभ मिल सके।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर