Thursday, July 9, 2026

झारखंड सरकार ने पत्रकारों के मुख्य सचिवालय प्रोजेक्ट भवन में अनाधिकृत प्रवेश पर लगाई रोक, जानें क्यों

रांची : झारखंड सरकार के मुख्य सचिवालय प्रोजेक्ट भवन में पत्रकारों के अनाधिकृत रूप से प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. प्रोजेक्ट भवन में पत्रकारों के प्रवेश पर रोक क्यों और किसके आदेश पर लगाई गई है, इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है लेकिन प्रोजेक्ट भवन के डीएसपी सुरक्षा, जयप्रकाश सिंह के अनुसार, यह आदेश उच्च अधिकारियों के निर्देशों के तहत लागू किया गया है। अब पत्रकारों को यदि प्रोजेक्ट भवन में प्रवेश करना है, तो उन्हें संबंधित अधिकारी या कर्मचारी से फोन कर अनुमति लेनी होगी।

इसे भी पढ़ें : विगत SIR की मतदाता सूची है सुपीरियर डॉक्यूमेंट, इससे मैपिंग वाले मतदाताओं को नहीं देने होंगे कोई अन्य दस्तावेज : के. रवि कुमार

इस वजह से लगा प्रतिबंध

प्रोजेक्ट भवन में पत्रकारों के अनाधिकृत प्रवेश पर लगे बैन के बारे में कहा जा रहा है कि पिछले दिनों झारखंड सचिवालय सेवा संघ के सदस्यों ने प्रोजेक्ट भवन परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था और इस दौरान उन्होंने कार्मिक सचिव प्रवीण टोप्पो व अन्य अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान, मुख्य सचिव के कार्यालय के पास भी कर्मचारी लगभग एक घंटे तक नारेबाजी करते रहे.

इस संबंध में वीडियो कई सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए तो वहीं कई समाचार माध्यमों में भी यह खबर खूब चली. ऐसे में अब पत्रकारों के प्रवेश को बैन कर इस असहज स्थिति पर काबू पाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर