रांची: राजधानी रांची के सबसे सुरक्षित और पॉश इलाकों में अशोक नगर में सौभाग्य में बीती रात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। अज्ञात नकाबपोश चोर चर्चित कारोबारी अखिलेश पांडे के घर में पाइप के सहारे दाखिल हुए और घर में रखी कीमती ज्वेलरी पर हाथ साफ कर फरार हो गए। चोरी के बाद आरोपी उसी रास्ते से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
इसे भी पढ़ें : रांची में चर्चित बिल्डर निशित केसरी के घर चोरी की कोशिश, बॉडीगार्ड की फायरिंग में जवान घायल
इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर घटना से जुड़े साक्ष्यों को जुटाना शुरू कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी चोरों ने अपना चेहरा कपड़े से ढक रखा था, जिससे उनकी पहचान करना आसान नहीं है। हालांकि पूरी वारदात घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं और हर पहलू से जांच की जा रही है।


