Thursday, October 29, 2026

नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन में दूसरे दिन आज बैठकों की होगी लंबी दौर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रहेंगे मौजूद

रांची : नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन के तहत आज झारखंड सरकार ‘झारखंड 25: एक्सप्लोर इनफिनिट अपॉर्चुनिटीज’ के विजन के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेगी। इसमें उद्योग विभाग के तत्वाधान में राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने और निवेश आकर्षित किया जाएगा। कंसल्टेशन का दूसरा दिन पर्यटन और औद्योगिक निवेश पर केंद्रित होगा। एमओयू भी होंगे। सीएम खुद उद्योगपतियों से आमने-सामने चर्चा करेंगे। स्टील, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल और फूड प्रोसेसिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देने की पूरी तैयारी है।

इसे भी पढ़ें : पाइप के सहारे आलीशान घर में घुसे नकाबपोश चोर, कारोबारी के घर लाखों की ज्वेलरी पर किया हाथ साफ

उद्योगपतियों संग CM की सीधी बात

मिली जानकारी के अनुसार आज दूसरे दिन जिन प्रमुख दिग्गजों के साथ सीएम हेमंत सोरेन की वन-टू-वन बैठकें होंगी उसमें सिंगापुर हाई कमीशन के साथ दोपहर 03:30 बजे बैठक होने की संभावना है, इस दौरान सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग भी मौजूद रहेंगी, इस बैठक को वैश्विक निवेश के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

इसी तरह सीआईआई एनर्जी ग्रुप के साथ दोपहर 03:40 बजे मुख्यमंत्री बैठक करेंगे, बैठक में डिप्टी डायरेक्टर जनरल और डेलिगेशन लीड सोमा बनर्जी के नेतृत्व में ऊर्जा क्षेत्र पर चर्चा होगी. वहीं हीरो साइकिल्स के साथ दोपहर 03:55 बजे बैठक होने की संभावना है, जिसमें हीरो साइकिल्स के डायरेक्टर आदित्य मुंजाल मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे।

झारखंड टेक्सटाइल एसोसिएशन शाम 4 बजे दीपक अग्रवाल के नेतृत्व में राज्य के कपड़ा उद्योग को बढ़ावा देने पर मुख्यमंत्री के साथ विचार विमर्श करेगा तो वहीं एवन साइकिल्स के प्रतिनिधि शाम 04:10 बजे मैनेजिंग डायरेक्टर ओंकार सिंह पाहवा के नेतृत्व में बैठक का हिस्सा बनेंगे। शाम 04:15 बजे वृंदावन एग्रो इंडस्ट्रीज के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर परितोष लधानी खाद्य और कृषि प्रसंस्करण पर मुख्यमंत्री से बात करेंगे।

शाम 4:20 बजे ग्रेनटेक फूड्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शरद अग्रवाल से मुख्यमंत्री की मुलाकात तय है। बैठक के आखिरी चरण में शाम 04:25 बजे फिक्की की पूर्व अध्यक्ष डॉ. ज्योत्स्ना सूरी मुख्यमंत्री के साथ महत्वपूर्ण चर्चा करेंगी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर