Wednesday, November 4, 2026

Khesari Lal Yadav पर Anjana Singh का तंज कहा – “भौजी ने ऑफिस में रंगे हाथों पकड़ा था”

Etertainment Desk: भोजपुरी इंडस्ट्री के दो बड़े नाम एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं। एक्ट्रेस अंजना सिंह ने लाइव आकर खेसारी लाल यादव पर सीधे-सीधे हमला बोला है। हालांकि उन्होंने नाम नहीं लिया, लेकिन “भैया-भैया” कहकर साफ इशारा खेसारी की तरफ ही किया।

खेसारी के फैंस और करीबी अखिलेश कश्यप से मिल रही आलोचना के बाद अंजना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

“लखनऊ में क्या दिखाओगे?” अंजना का अखिलेश कश्यप को करारा जवाब

अखिलेश कश्यप के “लखनऊ आओ दिखाऊंगा” वाले बयान पर अंजना भड़क गईं। उन्होंने लाइव में कहा,

“सुन दाढ़ी वाले चाचा, कम चमचा सुन… क्या दिखाना चाहते हो? ऐसा क्या है जो मैं देख नहीं पाऊंगी? तुम जिसके बारे में बात कर रहे हो ना वो तो सबको पता है। तुम्हारे भैया ने उनका बहुत खाया है, पूछना तो वो बताएंगे।”

पुराना विवाद फिर छेड़ा, Bangur Nagar का किस्सा याद दिलाया

अंजना यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने खेसारी से जुड़ा एक पुराना विवाद भी खोल दिया।

“तुम्हें याद दिलाती हूं, तब तुम थे भी नहीं। Bangur Nagar वाला ऑफिस याद है? जब भौजी ने अचानक अटैक कर दिया था। तब भैया किसी हीरोइन के साथ रंगे हाथों पकड़े गए थे। पता है कि नहीं? मेरा मुंह मत खुलवाओ।”

“कंट्रोवर्सी स्टार” कहकर गाने और फिल्मों पर भी कसा तंज

अंजना ने इंस्टाग्राम पर 2 पोस्ट भी शेयर किए जिसमें बिना नाम लिए खेसारी पर तंज कसे।

पहला पोस्ट:“बेकार स्टार  का शायद नया गाना आ रहा है। इसलिए फिर से कंट्रोवर्सी चाहिए। राम, अब तो गाने भी नहीं चल रहे। हाइप मिल गई, अब गाना रिलीज करो। अरे रुको, अभी लाइव आकर रोना भी बाकी है।”

Screenshot 2026 07 09 124339

दूसरा पोस्ट: “अनपढ़ स्टार, मूसरी लाल की ब्रेकिंग न्यूज। कंट्रोवर्सी स्टार के गाने अब बड़े म्यूजिक चैनल नहीं ले रहे। कई फिल्में डब्बे में पड़ी हैं, कोई खरीदार नहीं। ना थिएटर, ना टीवी, ना OTT। मार्केट में टिके रहने के लिए नकली प्रोड्यूसर से फिल्म बनवाते हैं। यूट्यूब पर ब्लैकमेल करके व्यूज खरीदवाते हैं। नकली मार्केटिंग स्टार, कम विवादित रिजेक्टेड नेता।

फिलहाल इस पूरे मामले पर खेसारी लाल यादव की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। लेकिन अंजना के आरोपों के बाद भोजपुरी फैंस के बीच बहस तेज हो गई है।

इसे भी पढ़ें: Diabetes से पहले शरीर देता है ये Warning: क्या है Insulin Resistance ? इसे ठीक करने के 3 तरीके

इसे भी पढ़ें: Mismatched Season 4 Shooting Started: जानिए किस दिन आएगी ये वेब सीरीज़

इसे भी देखें :

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर