रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में एक थ्रीडी फ़ैक्ट्री में विस्फोट में तीन मज़दूरों की मौत हो गई. मृतकों में से दो मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के रहने वाले थे, जबकि एक मृतक का घर छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में है.
इसे भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : जेल में बंद तीन अभियुक्तों को रिमांड पर लेने की तैयारी में पुलिस, पहुंची अयोध्या जेल
घटना की सूचना मिलते ही उरला पुलिस, फायर ब्रिगेड और फ़ैक्ट्री प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने आसपास के इलाके को खाली करा दिया है. राज्य आपदा प्रबंधन और पुलिस की टीम ने शाम से ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया, जो देर रात तक जारी था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाके के बादफ़ैक्ट्री परिसर में धुआं फैल गया. विस्फोट की आवाज़ करीब आधा किलोमीटर दूर तक सुनाई दी.
रायपुर के डीसीपी मयंक गुर्जर ने कहा कि फ़ैक्ट्री में कच्चा लोहा बनाने का काम होता है, जिससे गाड़ियों के कल-पुर्जे तैयार होते हैं. उन्होंने कहा कि फ़ैक्ट्री के फर्नेस के पास ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट होने से हादसा हुआ है और इसके आसपास काम कर रहे मजदूर चपेट में आए हैं.


