Wednesday, July 8, 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : जेल में बंद तीन अभियुक्तों को रिमांड पर लेने की तैयारी में पुलिस, पहुंची अयोध्या जेल

अयोध्या : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के तीन अभियुक्तों को हिरासत में लेने के लिए यूपी पुलिस अयोध्या जेल पहुंची है. अयोध्या पुलिस ने जेल में बंद तीन अभियुक्तों अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडे की सात दिन की पुलिस रिमांड मांगी थी. इस पर सोमवार को अदालत में सुनवाई हुई थी. जांच अधिकारी (आईओ) ने अदालत को बताया कि मामले की जांच आगे बढ़ाने के लिए तीनों से पुलिस हिरासत में पूछताछ करना ज़रूरी है.

इसे भी पढ़ें : ” मैं उसका शव अपने घर भी नहीं लाऊंगी.” बारुईपुर रेप और मर्डर मामले में अभियुक्त प्रभाष मंडल की मौत के बाद मां की प्रतिक्रिया

5 आरोपियों से रविवार को पूछताछ

इससे पहले, रविवार को पुलिस टीम ने जेल के भीतर इस मामले के पांच आरोपियों से पूछताछ की थी. पुलिस का कहना है कि उस पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर अदालत से तीनों अभियुक्तों की पुलिस हिरासत की मांग की गई. चढ़ावा चोरी के मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ़्तार किया गया है. जबकि राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा अपने पद से इस्तीफ़ा दे चुके हैं.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर