Saturday, October 31, 2026

राम मंदिर के बाद अब बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम में भी चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के आरोप, जांच शुरू

न्यूज डेस्क : अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे में कथित चोरी के आरोपों के बाद अब बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम में भी गड़बड़ी के आरोप लगे हैं. बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने शुक्रवार को बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम में चढ़ावे को लेकर लगे आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं.

इसे भी पढ़ें: पटना : सोमनाथ यात्रा की तैयारियों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रहे इन आरोपों को मंदिर समिति ने गंभीरता से लिया है और मामले की जांच के लिए एक जांच समिति बनाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि संबंधित कर्मचारियों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है.

द्विवेदी ने सोशल मीडिया पर चल रहे उस दावे का भी खंडन किया, जिसमें एक कर्मचारी को उनका ‘निजी सचिव’ बताया गया था. उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित व्यक्ति उनका निजी सचिव नहीं है, बल्कि बीकेटीसी का एक नियमित सरकारी कर्मचारी है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर