धनबाद : निरसा विधायक अरूप चटर्जी को गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम से फोन, व्हाट्सएप ऑडियो और संदेश भेजकर रंगदारी मांगने तथा जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। विधायक ने इसकी लिखित शिकायत धनबाद पुलिस को सौंपते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इसे भी पढ़ें: नीति आयोग के Fiscal Health Index में ‘Achiever’ राज्य के रूप में उभरा झारखंड, वित्तीय अनुशासन में भी झारखंड अव्वल
अरूप चटर्जी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से एक नंबर से लगातार कॉल आ रहे थे, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद व्हाट्सएप पर ऑडियो संदेश और मैसेज भेजे गए। ऑडियो में 24 घंटे के भीतर पैसे का इंतजाम करने की धमकी दी गई है।
विधायक का कहना है कि कुछ दिन पहले उन्होंने एक प्रेस वार्ता में सांसद ढुलू महतो और गैंगस्टर प्रिंस खान के कथित संबंधों की जांच कराने की मांग उठाई थी। उनका आरोप है कि उसी के बाद उन्हें इस तरह की धमकियां मिलनी शुरू हुईं। मामले की शिकायत मिलने के बाद धनबाद पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है




