Saturday, October 31, 2026

फिल्म अभिनेता व निर्माता आमिर ख़ान 5 जुलाई को करेंगे तीसरी शादी, बताया कहां आयोजित होगा समारोह

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता व फिल्म निर्माता आमिर ख़ान ने मुंबई में एक कार्यक्रम में कहा, ”पांच जुलाई को मेरी शादी हो रही है. हमारे लिए ये बहुत ही ख़ास दिन है. शादी समारोह में दोनों तरफ़ के परिवारवाले और कुछ क़रीबी दोस्त ही शामिल होंगे. शादी घर पर ही होगी. मैं चाहता हूं कि सबलोग हमारे लिए दुआ करें और आशीर्वाद दें. हम खुश रहें और हमारा सफ़र आगे अच्छा चले.”

इसे भी पढ़ें : 23 विपक्षी दलों ने देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत को लिखा पत्र, चुनाव प्रक्रिया व SIR पर जताई चिंता

गौरी स्प्रैट से शादी

आमिर ख़ान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से शादी कर रहे हैं. आमिर ख़ान ने इस साल की शुरुआत में अपने 60वें जन्मदिन पर पहली बार मीडिया के सामने गौरी स्प्रैट से लोगों का परिचय कराया था और सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते की पुष्टि की थी. बता दें कि आमिर ख़ान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी जिनसे उनके दो बच्चे हैं- जुनैद ख़ान और इरा ख़ान. इसके बाद उन्होंने फिल्म मेकर किरण राव से शादी की जिनसे उनका बेटा आज़ाद है.

कौन है गौरी स्प्रैट

गौरी स्प्रैट की मां तमिलियन हैं, जबकि पिता आयरिश मूल के हैं. उनके दादा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े हुए थे.  गौरी स्प्रैट का करियर फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ा रहा है. उनकी मां रीटा बेंगलुरु में एक मशहूर ब्यूटी सेंटर चलाती थीं. गौरी ने यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स, लंदन से फैशन, स्टाइलिंग और फोटोग्राफी में पढ़ाई की है. इसके अलावा वह प्रोफेशनल हेयरड्रेसर भी रह चुकी हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, गौरी पहले शादीशुदा रह चुकी हैं और उनका 6 साल का एक बेटा भी है.

गौरी ने अपने करियर की शुरुआत बेंगलुरु के गारमेंट डिजाइनिंग और क्लॉथ बाइंग से की थी. इसके बाद उन्होंने साल 2007 में मशहूर सैलून चेन BBlunt से जुड़कर नया सफर शुरू किया. यहां वह को-ओनर और मैनेजर की भूमिका में रहीं. फिलहाल गौरी मुंबई स्थित BBlunt के सैलून आउटलेट की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर