Wednesday, November 4, 2026

No Spray, No Chemicals: बारिश में कीड़ों से छुटकारा पाने के आसान घरेलू नुस्खे

डेस्क : मानसून आते ही एक दिक्कत सबके घर में शुरू हो जाती है। शाम होते ही जैसे ही बाहर या बालकनी की लाइट ऑन करो, चारों तरफ छोटे-छोटे कीड़े और पतंगे मंडराने लगते हैं। बाहर बैठना मुश्किल और सफाई करना अलग सिरदर्द। केमिकल स्प्रे हर बार यूज नहीं करना तो ये 3 देसी तरीके ट्राई करो।

इसे भी पढ़ें: वेस्टर्न से एथनिक: कामाख्या देवी मंदिर में दिखीं Urfi Javed , माथे पर लगाया तिलक

1. सरसों का तेल वाला जुगाड़

बल्ब के पास रोज कीड़ों की लाइन लग जाती है? तो ये करो। 1 चम्मच सरसों का तेल लो और एक पॉलीथीन पर लगा दो। अब इस पॉलीथीन को बल्ब होल्डर के पास चिपका दो। बस ध्यान रहे, पॉलीथीन सीधा गर्म बल्ब को टच न करे।

ये काम कैसे करेगा: कीड़े लाइट की तरफ खिंचे चले आते हैं। सरसों की तेज महक उन्हें दूर रखेगी और जो गलती से पास आएंगे, वो तेल पर चिपक जाएंगे। बिना किसी स्प्रे के झंझट खत्म।

2. पानी की थाली वाला ट्रिक

तेल यूज नहीं करना? तो ये और भी आसान है। एक बड़ी थाली या परात में पानी भरो और उसे उस लाइट के ठीक नीचे रख दो जहां कीड़े सबसे ज्यादा आते हैं।

ये काम कैसे करेगा: रोशनी देखकर कीड़े उड़ते-उड़ते सीधे पानी में गिर जाएंगे। इससे फर्श गंदा नहीं होगा और झाड़ू भी कम लगेगी।

3. नीम का तेल स्प्रे – नेचुरल भगाओ

नीम कीड़ों का दुश्मन माना जाता है। एक स्प्रे बोतल में पानी लो। उसमें 2-3 चम्मच नीम का तेल और 2-3 बूंद लिक्विड डिशवॉश डालकर हिला दो।

कहां छिड़कें: इस मिक्स को खिड़की, दरवाजे और बालकनी के कोनों पर स्प्रे कर दो। एक्स्ट्रा टिप: शाम को बालकनी में नीम के तेल का दीया भी जला सकती हो

Bonus Tips: ताकि कीड़े आएं ही कम

  1. लाइट कम जलाओ: शाम को सिर्फ जरूरत पड़े तभी बाहर की लाइट ऑन करो।
  2. जाली लगाओ: खिड़की-दरवाजे पर मच्छर जाली लगवाकर रखो।
  3. पानी न जमने दो: घर के आसपास कहीं पानी इकट्ठा न होने दें।
  4. सफाई जरूरी: बालकनी और बरामदे को रोज साफ करते रहें।

मानसून एंजॉय करो, कीड़ों से नहीं। इनमें से कौन सा नुस्खा आप सबसे पहले ट्राई करोगे? Comment में बताओ।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर