लाइफस्टाइल डेस्क: सोने के गहने सिर्फ जेवर नहीं होते, ये भावनाओं और यादों से जुड़े होते हैं। शादी की अंगूठी हो, गोल्ड चेन हो या नानी-दादी का दिया पुराना हार, हर पीस खास है।
Highlights:
लेकिन रोजाना पहनने से इन पर धूल, पसीना, मेकअप और परफ्यूम की परत जम जाती है। इसी वजह से सोना फीका लगने लगता है, खराब नहीं हुआ है।
अगर आपके गोल्ड ज्वेलरी की चमक भी चली गई है, तो महंगे ज्वेलरी क्लीनर लाने की जरूरत नहीं। घर की 3 आसान चीजों से आप इसे फिर से नया जैसा बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: रांची एयरपोर्ट से 1 जुलाई से बंद हुई 5 Flights
घर पर गोल्ड ज्वैलरी साफ करने के 3 आसान तरीके
- टूथपेस्ट से सफाई
ये सबसे आसान जुगाड़ है। थोड़ा सा सफेद टूथपेस्ट लें। मुलायम ब्रश या सूती कपड़े पर लगाकर गहने को हल्के हाथों से रगड़ें। 2-3 मिनट बाद गुनगुने पानी से धोकर साफ तौलिए से पोंछ लें। इससे हल्की मैल और चमक वापस आ जाएगी।
- बेकिंग सोडा का पेस्ट
अगर गहने पर जिद्दी मैल जमी है तो ये बेस्ट है। बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे ज्वैलरी पर लगाकर 5 मिनट छोड़ दें। फिर सॉफ्ट टूथब्रश से धीरे-धीरे साफ करके पानी से धो लें।
- लिक्विड डिश सोप वाला तरीका – चेन के लिए बेस्ट
सोने की चेन साफ करने के लिए गुनगुने पानी में कुछ बूंदें लिक्विड डिश सोप डालें। चेन को 10-15 मिनट भिगो दें। इसके बाद मुलायम ब्रश से हल्के हाथों से साफ करें और साफ पानी से धोकर सुखा लें।
सफाई करते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान
- जोर से न रगड़ें: बहुत ज्यादा दबाव देने से सोने पर खरोंच आ सकती है। हमेशा हल्के हाथों से साफ करें।
- कीमती पत्थर वाली ज्वैलरी: अगर आपके गहने में हीरा, पन्ना या मोती लगे हैं, तो घरेलू नुस्खे आजमाने से पहले किसी ज्वेलर से सलाह ले लें। कुछ पत्थर केमिकल से खराब हो सकते हैं।
- नियमित करें: महीने में 1 बार हल्की सफाई करने से गहने हमेशा नए जैसे दिखेंगे।
इसे भी देखें:




