Sunday, June 21, 2026

वैभव सूर्यवंशी के तूफ़ानी पारी की बदौलत भारत-ए ने त्रिपक्षीय वनडे सिरीज़ के फ़ाइनल में श्रीलंका-ए को हराया

खेल डेस्क : भारत-ए ने श्रीलंका-ए और अफ़ग़ानिस्तान-ए के साथ खेली गई त्रिपक्षीय वनडे सिरीज़ जीत ली है. भारतीय टीम ने फ़ाइनल मुक़ाबले में श्रीलंका-ए को 66 रन से हराया है. पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 377 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फ़ैसला किया था.

इसे भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 11 गेंदों में बनाए 50 रन, तोड़ डाला 20 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड

टीम को तेज़तर्रार शुरुआत दी

श्रीलंका में दांबुला के रंगिरी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या की सलामी जोड़ी ने टीम को तेज़तर्रार शुरुआत दी. दोनों ने महज़ 8.5 ओवरों में 132 रन की साझेदारी की. वैभव ने तूफ़ानी बल्लेबाज़ी करते हुए महज़ 11 गेंदों में हाफ़ सेंचुरी जड़ दी. वह 29 गेंदों पर 94 रन बनाकर आउट हुए. उनके अलावा कप्तान तिलक वर्मा ने 67, ऋतुराज गायकवाड़ ने 40 और प्रियांश आर्या ने 39 रन की पारी खेली.

श्रीलंकाई टीम 311 रन पर ऑलआउट

इसके बाद 378 रनों का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 311 रन पर ऑलआउट हो गई. श्रीलंका के लिए वनुजा सहान ने सबसे अधिक 62 रन बनाए. उनके अलावा सदीरा समरविक्रमा ने 52 रन की पारी खेली. वहीं भारतीय गेंदबाज़ों में यश ठाकुर ने सबसे अधिक तीन विकेट झटके जबकि विप्रज निगम और अनुकूल रॉय के खाते में दो-दो विकेट आए. इनके अलावा आलोक शर्मा और तिलक वर्मा ने एक-एक विकेट लिए.

वैभव की बल्लेबाजी की तारीफ़

भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने एक्स पर लिखा, ” वैभव 50 ओवर के क्रिकेट को ऐसा फ़ॉर्मेट मानते हैं, जिसमें वह और ज़्यादा धमाल कर सकते हैं. क्योंकि 10 ओवर तक सर्कल के बाहर सिर्फ़ 2 फील्डर होते हैं, 6 नहीं.”

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर