Thursday, August 6, 2026

वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 11 गेंदों में बनाए 50 रन, तोड़ डाला 20 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड

श्रीलंका: भारतीय क्रिकेट को एक नया वंडर किड मिल गया है। महज़ 15 साल के युवा वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका-ए के खिलाफ खेले जा रहे ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में वो कारनामा कर दिखाया है, जिसने पूरे विश्व क्रिकेट को हिलाकर रख दिया है। बाएं हाथ के इस खूंखार ओपनर ने 50 ओवर (List-A) क्रिकेट के इतिहास की सबसे तेज हाफ सेंचुरी जड़कर 20 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। विस्फोटक बल्लेबाजी का ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा गया। वैभव ने मैदान के चारों तरफ चौकों-छक्कों की बारिश करते हुए मात्र 11 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।

एक शॉट दूर रह गए महानतम रिकॉर्ड से

अपनी इस तूफानी पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने कुल 29 गेंदों का सामना किया और 324.13 के हैरतअंगेज स्ट्राइक रेट से 94 रन बना डाले। इस पारी में उन्होंने 10 गगनचुंबी चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए।

हालांकि, वैभव सिर्फ 6 रन से अपने शतक से चूक गए। अगर वे 29वीं गेंद पर आउट न होकर एक छक्का लगा देते, तो ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क (29 गेंद पर शतक) के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर लेते। श्रीलंका-ए के कप्तान सहान अराच्चिगे ने उन्हें मिड-ऑफ पर कैच आउट कराकर इस ऐतिहासिक पारी का अंत किया।

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का एलान, यशस्वी को नहीं मिली जगह

कौशल्य वीरात्ने का 20 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त

वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका के ही ऑलराउंडर कौशल्य वीरात्ने का सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। वीरात्ने ने साल 2005/06 में रागामा क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते हुए 12 गेंदों पर फिफ्टी जमाई थी। अब 11 गेंदों में फिफ्टी ठोककर वैभव इस लिस्ट में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं।

वनडे इंटरनेशनल (ODI) के बादशाहों को भी पछाड़ा

सीनियर लेवल पर 50 ओवर के मैच दो तरह के होते हैं— लिस्ट-ए और वनडे इंटरनेशनल (ODI)। वनडे क्रिकेट की बात करें तो सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से दो धुरंधरों के नाम है:

  1. एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका): 18 जनवरी 2015 को वेस्टइंडीज के खिलाफ जोहानसबर्ग में 16 गेंदों पर।

  2. मैथ्यू फोर्ड (वेस्टइंडीज): 23 मई 2025 को आयरलैंड के खिलाफ डबलिन में 16 गेंदों पर।

वैभव ने इन दोनों दिग्गजों से भी 5 गेंदें कम लेते हुए इतिहास रचा है।

ये विडिओ भी देखें:

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर