पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। लंबे समय से अंतिम परिणाम का इंतजार कर रहे हजारों अभ्यर्थियों को आखिरकार राहत मिल गई है। आयोग ने परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिया है। फाइनल रिजल्ट से पहले मुख्य परीक्षा में सफल घोषित किए गए 5,401 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया था। इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग ने अंतिम चयन सूची जारी की है।
Highlights:
श्रद्धा पांडे टॉपर बनी
बीपीएससी की 70वीं परीक्षा में श्रद्धा पांडे टॉपर बनी हैं. सेकेंड टॉपर शशांक गौरव और आयुष बिजॉय है. श्रद्धा को कुल उन्हें कुल 593 मार्क्स मिले हैं. वहीं, शशांक गौरव और आयुष बिजॉय दोनों ने 592 अंक हासिल किए हैं.
रिजल्ट घोषित करते हुए आयोग के अध्यक्ष रवि मनुभाई परमार ने कहा कि यह आयोग के इतिहास की सबसे बड़ी वैकेंसी थी. इसमें कुल 2035 वैकेंसी थी. लेकिन चयनित हुए 2027 कैंडिडेट. इनकी नियुक्ति SDM, DSP, टैक्स अधिकारी, राज्य टैक्स अधिकारी समेत अन्य पदों पर होगी. दिव्यांग कोटे के 8 पद खाली रह गए हैं.
इसे भी पढ़ें : अपनों ने जब उठाया सवाल तो सीएम ने कर दी न्यायिक जांच की घोषणा, मामला भरत तिवारी एनकाउंटर से जुड़ा
मुख्य परीक्षा में शामिल
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 70वीं मुख्य (लिखित) परीक्षा का आयोजन 25 से 30 अप्रैल 2025 के बीच पटना के 32 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस परीक्षा में कुल 20,034 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। मुख्य परीक्षा का परिणाम 16 दिसंबर 2025 को घोषित किया गया था।
ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक
अभ्यर्थी बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। चयन सूची पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है, जिसमें सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर और अन्य विवरण उपलब्ध हैं। रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थियों को बीपीएससी की वेबसाइट पर जाकर नवीनतम अपडेट सेक्शन में उपलब्ध 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के फाइनल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद खुलने वाली पीडीएफ में अपना रोल नंबर और नाम खोजा जा सकता है।




