Thursday, November 5, 2026

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हुईं श्रेयंका पाटिल, दो मैच जीतकर टेबल में टॉप पर टीम इंडिया

खेल डेस्क : भारतीय ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल चोटिल होने की वजह से विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गईं हैं. बुधवार को नीदरलैंड्स के ख़िलाफ़ ग्रुप-ए मैच में फ़ील्डिंग करते हुए श्रेयंका पाटिल का एंकल मुड़ गया था. इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर की मदद से मैदान के बाहर लाया गया था.

इसे भी पढ़ें: Cocktail 2 Review : 14 साल बाद आई सीक्वल, जानें कैसी है शाहिद, रश्मिका और कृति की फिल्म

प्रेमा रावत टीम में शामिल

आईसीसी विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की इवेंट टेक्निकल कमेटी ने श्रेयंका पाटिल की जगह प्रेमा रावत को भारतीय टीम में शामिल करने की मंज़ूरी दी है. प्रेमा रावत पहले से ही इंडिया-ए टीम के दौरे पर इंग्लैंड में थीं और अब वह विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप टीम से जुड़ेंगी. प्रेमा रावत ने हाल ही में विमेंस प्रीमियर लीग और विमेंस एशिया कप राइज़िंग स्टार्स में अच्छा प्रदर्शन किया था. इंडिया-ए के लिए उन्होंने 9.62 की औसत से 8 विकेट लिए थे.

भारत का अब तक का प्रदर्शन

वैसे, हरमनप्रीत कौर के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्‍ड कप में अब तक धमाकेदार प्रदर्शन किया है। भारत ने शुरुआती दो मैचों में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान और नीदरलैंड्स को मात दी। टीम इंडिया दो मैचों में 4 अंक के साथ ग्रुप-1 में टॉप पर काबिज है। भारतीय टीम को अपना अगला मुकाबला रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। यह मैच मैनचेस्‍टर में खेला जाएगा। टीम इंडिया की कोशिश जीत की हैट्रिक लगाने की होगी। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम का लक्ष्‍य पहली बार टी20 वर्ल्‍ड कप खिताब जीतना है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर