स्वास्थ्य डेस्क: गर्मियों में फलों का राजा आम हर घर की शान बन जाता है। कोई चूसकर खाता है तो कोई स्लाइस काटकर। लेकिन स्वाद के चक्कर में हम आम खाने का सही तरीका भूल जाते हैं। गलत तरीके से आम खाने से पेट खराब, वजन बढ़ना और चेहरे पर पिंपल्स जैसी दिक्कत हो सकती है। जानिए आम खाने का सही सलीका क्या है।
Highlights:
इसे भी पढ़ें : होटल के बेड पर सफेद चादर ही क्यों? 99% लोग नहीं जानते इसके पीछे का साइंस और साइकोलॉजी
1.पानी में भिगोना है सबसे जरूरी स्टेप
बाजार से लाते ही आम काटकर खा लेना सबसे बड़ी गलती है। आम को खाने से 1-2 घंटे पहले ठंडे पानी में जरूर भिगोएं। क्यों जरूरी है? आम की तासीर गर्म होती है और इसमें फाइटिक एसिड पाया जाता है। पानी में भिगोने से इसकी एक्स्ट्रा गर्मी निकल जाती है। बिना भिगोए खाने से चेहरे पर दाने, एक्ने, पिंपल्स और पेट में मरोड़ की प्रॉब्लम हो सकती है।
2. रात में आम खाने से बचें, ये है बेस्ट टाइम
आम को कभी भी भारी खाने के तुरंत बाद या सोने से पहले न खाएं। सुबह नाश्ते के बाद या दोपहर में स्नैक्स के तौर पर, शाम 4 से 5 बजे के बीच आम खाना बेस्ट है। आम में नेचुरल शुगर और कैलोरी ज्यादा होती है। लंच-डिनर के साथ खाने पर ये पचेगा नहीं, ब्लोटिंग होगी और वजन बढ़ सकता है। इसे हमेशा अलग मील की तरह लें।
3. चूसकर खाएं या काटकर?
चूसकर आम खाने का अपना फायदा है। जब आप आम को हल्का दबाकर पल्प ढीला करके चूसते हैं तो मुंह की लार उसमें अच्छे से मिक्स होती है। ये लार कार्बोहाइड्रेट पचाने में मदद करती है। अगर स्लाइस काटकर खा रहे हैं तो ऊपर का हिस्सा थोड़ा गहरा काटें। वहां से निकलने वाला सफेद लिक्विड गले में खराश या होंठों पर छाले कर सकता है।
4. मैंगो शेक पी रहे हैं तो ध्यान दें
गर्मियों में मैंगो शेक सबका फेवरेट है। लेकिन ध्यान रखें, आधे पके या खट्टे आम का शेक कभी न बनाएं। सिर्फ पूरी तरह पके और मीठे आम को ही दूध के साथ मिक्स करें। खट्टा आम दूध के साथ लेने से डाइजेशन खराब हो सकता है और स्किन एलर्जी भी हो सकती है।
5. दिन में कितने आम खाएं?
आम में फाइबर और विटामिन-C भरपूर होता है, लेकिन ज्यादा खाने से लूज मोशन और ब्लड शुगर स्पाइक हो सकता है। एक हेल्दी इंसान के लिए दिन में 1 से 2 मीडियम साइज आम खाना बिल्कुल सेफ है। स्वाद के साथ सेहत भी जरूरी है। आम को भिगोकर, सही समय पर और सही मात्रा में खाएं, तभी मिलेगा पूरा फायदा।




