लाइफस्टाइल डेस्क : आप किसी भी होटल में चले जाएं, छोटा हो या 5-स्टार, बिस्तर पर चमकती सफेद चादर जरूर मिलेगी। कमरे की दीवार चाहे किसी भी रंग की हो, बेडशीट का सफेद होना फिक्स है। क्या ये सिर्फ संयोग है? बिल्कुल नहीं। इसके पीछे डीप साइकोलॉजी और होटल का स्मार्ट बिजनेस प्लान काम करता है। आइए जानते हैं सफेद चादर की 5 असली वजहें।
- दिमाग को मिलता है सुकून का सिग्नल
ट्रैवल या काम से थककर जब आप होटल का दरवाजा खोलते हैं और सामने साफ सफेद चादर देखते हैं, तो आधी थकान वहीं खत्म हो जाती है। सफेद रंग सीधे हमारे दिमाग से जुड़ा है। ये शांति, सुकून और पॉजिटिविटी का अहसास देता है। मन में तुरंत फील आता है, “यहां सेफ हूं, अब आराम कर सकता हूं।” सफेद रंग स्ट्रेस कम करके रिलैक्सिंग वाइब देता है।
2. सफाई का सबसे बड़ा सबूत
सफेद रंग पर धूल का एक कण या छोटा सा दाग भी छिप नहीं सकता। रंगीन या प्रिंटेड चादरों में गंदगी आसानी से छुप जाती है, जिससे गेस्ट को डाउट होता है कि चादर बदली या नहीं। सफेद चादर देखकर मेहमान को 100% भरोसा हो जाता है कि बेड एकदम फ्रेश और हाइजीनिक है। होटल इसी से अपना हाइजीन स्टैंडर्ड शो करते हैं।
3. स्टाफ के लिए धोना सबसे आसान
होटल में हर दिन सैकड़ों चादरें बदलती हैं। अगर हर कमरे में अलग रंग की चादर हो तो कलर फेड होने का टेंशन रहेगा। सफेद चादर के साथ ये झंझट ही नहीं है। सारी चादरों को एक साथ गर्म पानी और ब्लीच में डालकर धोया जा सकता है। ब्लीच से बैक्टीरिया मर जाते हैं और चादर की चमक भी कम नहीं होती। हर धुलाई के बाद वो और ज्यादा सफेद लगती है।
4. कमरे को देती है लग्जरी और VIP फील
1999 में वेस्टिन होटल चेन ने एक रिसर्च के बाद अपने सभी कमरों में सिर्फ सफेद बेडशीट यूज करना शुरू किया। उनका मानना था कि सफेद बिस्तर सबसे ज्यादा लग्जरी दिखता है। पूरा कमरा प्रीमियम और महंगा लगता है। तब से ये ग्लोबल ट्रेंड बन गया। सफेद बेड गेस्ट को VIP फील देता है।
5. छोटा कमरा भी लगता है बड़ा
सफेद रंग लाइट को बेस्ट रिफ्लेक्ट करता है। कमरे की लाइट या खिड़की से आने वाली धूप जब सफेद चादर पर पड़ती है तो पूरा रूम चमक उठता है। इससे छोटा सा कमरा भी बड़ा और खुला-खुला फील होता है। स्पेस का इल्यूजन क्रिएट करने में सफेद चादर का बड़ा रोल है।
तो अगली बार होटल जाएं तो सफेद चादर को सिर्फ डिजाइन न समझें। ये आपकी थकान मिटाने से लेकर होटल का खर्च बचाने तक का स्मार्ट फॉर्मूला है।




