Thursday, September 17, 2026

रांची के पंडरा के शराब दुकान में नकाबपोश आरोपी ने लगाई आग, CCTV में तस्वीर कैद

न्यूज डेस्क: रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र के एक शराब दुकान पर अज्ञात व्यक्ति ने आगजनी की कोशिश की. जिसकी पूरी तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई. मंगलवार की देर रात आरोपी आग लगाने के बाद मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश कर रही है.

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

वारदात सीसीटीवी में कैद

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर रात एक युवक हेलमेट लगाकर स्कूटी से शराब की दुकान के सामने आया और दुकान की शटर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज पर कैद हो गई कि आरोपी ने किस प्रकार से पूरी घटना के अंजाम दिया. कैमरे में उसकी पूरी गतिविधि स्पष्ट रुप से दिखाई दे रही है.

आरोपी अपनी स्कूटी से नीचे उतरता है फिर वह गाड़ी के डिक्की से पेट्रोल का बोतल निकलता है. जिसके बाद वह दुकान के चारों ओर शटर पर पेट्रोल छीट कर माचिस से जलाने का प्रयास करता है लेकिन माचिस बुझ जाता है. वह फिर से माचिस जलाता है और शटर की तरफ फेंक देता है. जिससे पेट्रोल की आग तेजी से फैल जाता है. आरोपी आग लगाने के बाद बाल-बाल बच जाता है और स्कूटी पर सवार होकर मौके से फरार हो जाता है.

इसे भी पढ़े: तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता के बैंक खाते फ्रीज, जबरन पैसे वसूली का आरोप

आरोपी की तलाश जारी

इस मामले की जानकारी मिलते ही पंडरा पुलिस जांच में जुट गई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी के गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है. पंडरा ओपी प्रभारी विवेक ने कहा कि मामले की जांच जारी है. शराब दुकानदार से पुछताछ की गई, ताकि पता चल सकें कि उनका किसी भी व्यक्ति के साथ कोई विवाद तो नहीं था या फिर पहले कोई विवाद तो नहीं हुआ था.

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर