Sunday, August 2, 2026

आरएसएस कार्यालय पर हमला मामले में बाबूलाल मरांडी ने जल्द अपराधियों के गिरफ़्तारी की मांग की

रांची : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित RSS के कार्यालय पर देर रात पेट्रोल बम से हमला करने के मामले में सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध जानबूझकर पेट्रोल बम से हमला करते हुए नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो युवकों ने सॉस की बोतलों में पेट्रोल भरकर संघ कार्यालय परिसर के अंदर फेंकने का प्रयास किया। हालांकि, दोनों बोतलें बाउंड्री वॉल पार नहीं कर सकीं और परिसर के बाहर ही गिर गईं, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया।

इसे भी पढ़ें : रांची में RSS कार्यालय पर फेंकी गई दो संदिग्ध बोतलें, मौके पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता

मौके पर पहुंचे एसएसपी

घटना की सूचना मिलते ही रांची एसएसपी समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेते हुए जांच शुरू की. घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को बुलाया गया. एसएसपी राकेश रंजन के अलावा सिटी एसपी पारस राणा समेत कई पुलिस अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज में कैद घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों की तत्काल पहचान कर उनकी गिरफ़्तारी के निर्देश दिए. बताया जा रहा है कि दो पेट्रोल बम में से एक बम विस्फोट हुआ, जबकि दूसरा बम विस्फोट नहीं हुआ.

बने पुलिस पिकेट : बाबूलाल मरांडी

घटना के बारे में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संघ कार्यालय में इस प्रकार का हमला होता है तो ये कोई छोटी-मोटी घटना नहीं है. ये बड़ी घटना है. उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों से बात हुई है. पुलिस प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले और जितनी जल्दी हो सके दोनों अपराधी को पकड़े. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि क्षेत्र में पुलिस पिकेट की व्यवस्था हो जिससे कि घटना की पुनरावृत्ति न हो.

ये साधारण घटना नहीं : संजय सेठ

सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि 12:36 पर दो युवक आकर पेट्रोल बम से हमला करते हैं. एक दूसरी मंजिल पर, एक नीचे. उन्होंने कहा कि ये साधारण घटना नहीं है, ये हमारी मां पर हमला है. जिस नीयत से ये हमला किया गया है पुलिस प्रशासन को उस नीयत का पता लगाना चाहिए.

उन्होंने कहा सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक टैक्सी है और सपोर्ट में एक मोटरसाइकिल है. उन्होंने कहा कि युवक एक बार नहीं दो बार आए हैं. एक बार आए हैं, अपना चेहरा छुपाया, बम मारा. फिर चले गए. फिर वापस आए और दूसरा बम चलाया. इनकी योजना लंबी थी. उन्होंने कहा कि जल्द ही गिरफ्तारी हो.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर