Monday, November 2, 2026

गढ़वा विधायक ने राज्यपाल से मुलाकात कर सौंपा एनपीयू समस्याओं का मांग पत्र

न्यूज डेस्क: गढ़वा के विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने राज्य के राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की. जहां उन्होंने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय मेदिनीनगर के छात्र-छात्राओं को होने वाली विभिन्न समस्याओं को लेकर बात चीत की और राज्यपाल को मांग पत्र सौंपा. विधायक ने अपने अधिकारिक फेसबुक हैंडल के माध्यम से मुलाकात की जानकारी दी.

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

छात्रों के समस्या पर बातचीत

विधायक ने राज्यपाल से मुलाकात कर मुख्य रुप से विश्वविद्यालय में परीक्षाओं की समय पर आयोजित सुनिश्चित करने की मांग की. साथ ही उन्होंने कॉलेजों में व्यापक कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार पर अविलंब रोकने और संपूर्ण शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने की बात पर जोर दिया. उनका कहना है कि छात्रों को भविष्य किसी भी हाल में अंधकारमय नहीं होने दिया जाएगा.

इसे भी पढ़े: रांची के हरमू रोड पर बच्चों से भरा ऑटो पलटने से कई छात्र घायल, जांच जारी

शिक्षा को नई उम्मीद मिलेगी

छात्रों का समय पर परीक्षा-परिणाम और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पाना संवैधानिक और बुनियादी अधिकार है. विधायक को विश्वास है कि राज्यपाल छात्रों के हित को सर्वोपरि रखते हुए उस दिशा पर आवश्यक और सकारात्मक प्रशासनिक पहल करेंगे, जिससे हजारों छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक सत्र नियमित होगे और उन्हें गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा मिल सकेगी. वहीं इस मुलाकात से छात्रों के समस्याओं का समाधान होगा.

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर