Wednesday, June 17, 2026

रांची में RSS कार्यालय पर फेंकी गई दो संदिग्ध बोतलें, मौके पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता

रांची: राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय परिसर में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा भवन परिसर में दो बोतलें फेंक दिए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही रांची पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

इसे भी पढ़ें : रांची में सीएम आवास में महागठबंधन के विधायकों की बैठक, नो रिजेक्ट फॉर्मूले से राज्यसभा की किलाबंदी

सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फेंकी गई बोतलें पूरी तरह खाली थीं या उनमें कोई पदार्थ मौजूद था। पुलिस ने दोनों बोतलों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद आरएसएस कार्यालय रांची पुलिस पहुंची हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

शरारती तत्व की करतूत

पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि यह महज किसी शरारती तत्व की हरकत थी या इसके पीछे कोई सुनियोजित साजिश अथवा अन्य मकसद छिपा हुआ है। फिलहाल किसी भी संभावना से इन्कार नहीं किया जा रहा है और जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे बढ़ाई जा रही है।

मौके पर पहुंचे भाजपा नेता

इधर मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री व सांसद संजय सेठ, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, रांची विधायक सीपी सिंह समेत भाजपा के कई नेता भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. फिलहाल इस मामले को लेकर अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर