Tuesday, November 3, 2026

कल्पना सोरेन की JMM कार्यकर्ताओं से अपील, महिलाओं के दस्तावेजों पर दें विशेष ध्यान, नहीं कटे सही वोट

गिरिडीह : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने रविवार को शहर के उत्सव उपवन सभागार में बीएलए-2 का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह बूथ सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न प्रखंडों से बीएलए-2 और बूथ कमेटी के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

इसे भी पढ़ें: PMRC 2026: पीएम रिसर्च चेयर स्कीम के लिए 15 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन का मौका, इन्हें मिलेगा लाभ

सम्मेलन को संबोधित करते हुए गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि एसआईआर के दौरान महिलाओं से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विवाह के बाद महिलाओं को बहू के रूप में दूसरे स्थान पर जाना पड़ता है और बेटियों का नाम भी स्थानांतरण की प्रक्रिया से गुजरता है। ऐसे में बूथ कमेटी के सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्रों की महिलाओं के आवश्यक दस्तावेज समय रहते तैयार करवाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि “एक भी सही मतदाता का नाम सूची से नहीं कटना चाहिए और न ही कोई फर्जी वोट जोड़ा जाना चाहिए। इसके लिए बूथ स्तर पर पूरी तैयारी और सतर्कता जरूरी है।” वहीं, नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि योग्य मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से न कटें, इसकी जिम्मेदारी बीएलए-2 और बूथ कमेटी के कार्यकर्ताओं की है। उन्होंने कहा कि एसआईआर की इस प्रक्रिया में झामुमो पूरी मजबूती के साथ काम कर रही है और बूथ स्तर पर इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर