पलामू : केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले सरकार के 12 साल पूरे होने पर पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम लगातार जनसंपर्क चलाने के बाद रविवार सुबह पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई. उन्होंने कहा कि भारत को विकसित देश बनाकर दिखाएंगे। इसके लिए योजनाओं को जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा इसमें जन सहभागिता रहेगी.
इसे भी पढ़ें : रामगढ़ में अवैध माइंस हादसे में 4 मजदूरों की मौत मामले में पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, लगाया ये आरोप
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के पहले की सरकार भी गरीबी हटाने की बात कहती थी लेकिन उसे धरातल पर उतर नहीं पाती थी लेकिन एनडीए सरकार ने इसे सार्थक करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ निरंतर प्रधानमंत्री के रूप में सेवा दे रहे हैं। उनके दूरदर्शी नेतृत्व एवं एनडीए सरकार के ऐतिहासिक उपलब्धियां से परिपूर्ण 12 वर्ष पूर्ण हो गया है।
सांसद ने अनुच्छेद 370 का खात्मा, राम मंदिर निर्माण, सीएए, डिजिटल क्रांति, पांचवीं अर्थव्यवस्था तक का सफर, 12 करोड़ को उज्जवला योजना का लाभ, तीन करोड़ से अधिक पक्का आवास निर्माण, 12 करोड़ शौचालय, आयुष्मान योजना, 25 करोड़ लोगों को गरीबी के अभिशाप से मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों को गिनाई।




