Monday, November 2, 2026

रांची : राजधानी में 2 अलग-अलग थाना क्षेत्रों से अज्ञात शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में रविवार की सुबह धुर्वा और बरियातू थाना क्षेत्र से 2 शव मिले है. जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस इन दोनों स्थानों पर पहुंचकर मामले की तलाशी में जुट गई. पुलिस ने धुर्वा से मिले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं बरियातू से मिले शव की पहचान होने के बाद ही उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा और परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

रिम्स ट्रामा सेंटर के पास मिला शव

रांची के रिम्स अस्पताल के पास स्थित तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है. जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी कि रिम्स ट्रामा सेंटर के पास तालाब में शव देखा गया है. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस शव को तालाब से बाहर निकाला और मृतक की पहचान करने का प्रयास करने लगी. हालांकि शव की पहचान अबतक नहीं हो पाई है जिसे लेकर पुलिस ने सभी थानों में शव की तस्वीर भेज दी है ताकि यह पता चल सकें कि किसी थाने में किसी व्यक्ति के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई गई हो और इसके माध्यम से ही शव की पहचान हो जाए.

इसे भी पढ़े: सीएम सम्राट कल खिजरसराय में टेक्नोलॉजी सेंटर का करेंगे भूमि पूजन, तैयारियां तेज

जगन्नाथपुर मंदिर के पास मिला शव

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे स्थित पुल के नीचे से एक व्यक्ति का शव मिला है. स्थानीय लोगों की सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स अस्पताल भेज दिया है. वहीं धुर्वा के थाना प्रभारी ने कहा कि शव की पहचान धुर्वा निवासी मनोरंजन सिंह के रुप में हुई है. पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज करेगी. फिलहाल पुलिस मामले को लेकर हत्या या हादसा दोनों बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है. इसके साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है ताकि मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकें.

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर