न्यूज डेस्क: ओडिशा के बारगढ़ में युवक को मारने के लिए कुएं में धकेल दिया गया था, जिसमें पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. पदमपुर के पुरेना गांव निवासी पेशे से मजदूरी का काम करते वाले तुलसीराम बरिहा को खाली कुएं में फेंका गया था, जिसके 4 दिनों के बाद उसे वहां से बचा लिया गया. जिसके 24 घंटे के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. घटना बिजेपुर ब्लॉक के अंतर्गत समलाईपदर गांव की है.
Highlights:
फोन खरीदने निकला था युवक
शिकायत के अनुसार, 7 जून से तुलसीराम आरोपियों के साथ फोन खरीदने घर से निकला था, लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा. परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. 4 दिनों के बाद मिलने पर तुलसीराम ने पुलिस को बताया कि उसने आरोपियों के साथ शराब पी, जिसके बाद उन लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. जिसमें आरोपियों ने कथित तौर पर उससे मुक्कों, बांस के डंडों और कांच की बोतलों से वार किया. जिसमें वह बेहोश हो गया, उसी दौरान आरोपियों ने उसे मरा हुआ समझकर उसे कुएं में फेंका और मौके से फरार हो गया.
इसे भी पढ़े: प्याज खाने वालों के लिए बड़ा झटका, सरकार ने बढ़ाई प्याज की कीमत
4 दिनों तक कुएं में तड़पता रहा
इसी बीच राहत की बात यह है कि कुएं में पानी कम था जिस वजह से वह पानी में होने क बाद भी बच गया. वह कुएं में लगभग 4 दिनों तक खड़े होकर दर्द से तड़पता रहा, वहीं चौथे दिन के बाद बिहारी नामक बुजुर्ग ने उसी चीखें सुनी और लोगों को इसकी जानकारी दी. स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर फायर स्टाफ से उसे कुएं से बाहर निकाला और स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान उसकी स्थिति फिलहाल ठीक बताई जा रही है.
4 आरोपियों की पहचान
आरोपियों की पहचान पद्मपुर शक्तिनगर पाड़ा के बबलू मनहिरा, बिजेपुर भोईपाड़ा के शक्ति बेहरा, बिजेपुर मध्यपाड़ा के त्रिनाथ महापात्रा और बिजेपुर के मोहम्मद अकमल सिवाल के रुप में हुई है. वहीं एसपी रवींद्र नाथ सतपथी ने कहा कि तुलसीराम के परिजनों ने उसके लापता होने की शिकायत पद्मपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी.
पुलिस की शुरुआती जांच में मिली जानकारी के अनुसार, यह हमला शराब पीने के बाद नशे में आकर किया गया, जिसके बार आरोपियों ने उसे मरा हुआ समझकर कुएं में फेंक दिया. एसपी ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले को लेकर आगे की जांच में जुट गई है.



