Tuesday, July 28, 2026

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि के मौके पर राज्यपाल व सीएम हेमंत ने दी श्रद्धांजलि

रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर कोकर, रांची स्थित उनके समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर मेयर रोशनी खलको और विधायक कल्पना मुर्मु सोरेन भी उपस्थित थे. तत्पश्चात राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने बिरसा चौक, रांची स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कोटि-कोटि नमन करते हुए भगवान बिरसा मुंडा जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।

इसे भी पढ़ें : राजकोट एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, पक्षी से टकराई एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

प्रेरणादायक व्यक्तित्व को सम्मान

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि है। लगभग सवा सौ साल के लम्बे वक़्त में भी आज पूरे देश में आदिवासी समुदाय सहित हर वर्ग के बीच उनको याद किया जा रहा है। निश्चित रूप से ऐसे प्रेरणादायक व्यक्तित्व को सम्मान के साथ याद किया जाना बहुत ही महत्वपूर्ण बात है।

सदियों तक याद रहेंगे धरती आबा

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के संघर्ष, आदर्श एवं दिखाए रास्ते हमें सदैव प्रेरित करेंगे। उन्होंने जो इतिहास रचा है उसे लोग सदियों तक याद रखेंगे। आज भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि है, हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी हम सभी लोग उन्हें स्मरण कर उनकी समाधि स्थल पर शीश झुकाने आए हैं, आगे भी आते रहेंगे।

लोकभवन में दी श्रद्धांजलि

इससे पहले राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर लोक भवन में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल महोदय ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज के उत्थान, स्वाभिमान तथा राष्ट्रहित के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनका अदम्य साहस, त्याग और संघर्ष आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर