Friday, July 31, 2026

दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड में हुई एक और गिरफ़्तारी, शेफ केशव को पुलिस ने किया गिरफ्तार

न्यूज डेस्क: दिल्ली के हौजरानी अग्निकांड मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अवैध होटल में बने रेस्त्रां के शेफ केशव नेगी की भूमिका संदिग्ध पाए जाने के बाद मालवीय नगर थाना पुलिस ने शनिवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दिलशाद गार्डन का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आग लगने के समय केशव नेगी रेस्त्रां में ही मौजूद था। जांच में सामने आया है कि जब आग किचन तक पहुंची तो वह खुद वहां से भाग निकला। आरोप है कि उसने वहां मौजूद स्टाफ और होटल में ठहरे लोगों को किसी तरह की चेतावनी नहीं दी।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

बेसमेंट का शटर बंद करने का आरोप

जांच एजेंसियों के मुताबिक शेफ ने बेसमेंट का जालीदार शटर भी गिरा दिया था, ताकि आग ऊपर की ओर न फैले। हालांकि इस वजह से बेसमेंट में मौजूद लोग अंदर ही फंस गए। पुलिस इस पहलू की भी गंभीरता से जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार हादसे के बाद आरोपी कुछ समय तक मौके पर मौजूद था, लेकिन बाद में वहां से फरार हो गया। पुलिस ने तकनीकी जांच और अन्य सुरागों के आधार पर उसे गिरफ्तार किया।

फरार होटल मैनेजर और CA की तलाश

मालवीय नगर थाना पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि घटना के दौरान होटल और रेस्त्रां में सुरक्षा के क्या इंतजाम थे और हादसे के समय वहां मौजूद कर्मचारियों ने क्या कार्रवाई की। मामले में होटल मैनेजर और चार्टर्ड अकाउंटेंट जय मिश्रा अब भी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

अवैध होटल और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

इस अग्निकांड के बाद इलाके में चल रहे अवैध होटल और उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि होटल में आग से बचाव के जरूरी इंतजाम थे या नहीं। पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रहे हैं। आग लगने के कारण, सुरक्षा मानकों की स्थिति और होटल संचालन में नियमों के उल्लंघन की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: पलामू किला के जीर्णोद्धार की तैयारी तेज, 2028 तक काम पूरा करने का लक्ष्य

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर