Wednesday, July 22, 2026

टीएमसी कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे केवल 8 विधायक, नई नियुक्तियों को भी मिली मंजूरी

कोलकाता : टीएमसी में जारी अंतरविरोध के बीच शुक्रवार को ममता बनर्जी के आवास में राष्ट्रीय कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाने के लिए कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में संगठनात्मक पुनर्गठन पर विशेष जोर दिया गया और विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियों की एलान किया गया। हालांकि इस बैठक में केवल 8 विधायक ही पहुंचे। वहीं लोकसभा और राज्यसभा के ज्यादातर सांसद भी बैठक से गायब रहे। ममता बनर्जी के भतीजे और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी बैठक में मौजूद थे।

ज्यादातर विधायक व सांसद नहीं पहुंचे

पिछले दिनों टीएमसी के कुल 80 विधायकों में से दो-तिहाई से अधिक विधायक पार्टी से निष्कासित ऋतब्रत बनर्जी के साथ अलग गुट बनाकर खुलकर विद्रोह कर रहे हैं। ऐसे में शुक्रवार की बैठक में विधायकों व सांसदों की गैरमौजूदगी के कारण कई अन्य सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि बैठक में पार्टी के 28 लोकसभा सांसदों में से सिर्फ 4 ही शामिल हुए, जबकि राज्यसभा के 13 सांसदों में से 11 गायब रहे।

इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु: पूर्व बीजेपी नेता अन्नामलाई ने राजनीतिक आंदोलन शुरू करने का किया एलान

दो नए राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नियुक्त

बैठक में दो नए राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नियुक्त किए गए, जबकि अबिशेक बनर्जी को पार्टी महासचिव के पद पर बरकरार रखा गया। डेरेक ओ’ब्रायन और डोला सेन अब राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की मदद करेंगे। राज्यसभा सांसदों में केवल डेरेक ओ’ब्रायन और डोला सेन ही पहुंचे। विधायकों में मदन मित्रा, बीना मंडल, अशिमा पात्रा, फिरहाद हकीम, कुणाल घोष, सोवनदेब चट्टोपाध्याय, बिमान बनर्जी और अशोक देब मौजूद रहे।

पश्चिम बंगाल प्रदेश कमेटी का पुनर्गठन

पार्टी ने पश्चिम बंगाल प्रदेश तृणमूल कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन किया है। चंद्रिमा भट्टाचार्य को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि सुब्रत बख्शी राष्ट्रीय कार्यसमिति में उपाध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर सजदा अहमद, ममता ठाकुर, नयना बंद्योपाध्याय और स्वाति खांडेकर को नियुक्त किया गया।

प्रदेश महासचिवों में बाबर अली, पुलक रॉय, आशिमा पात्रा, अरूप विश्वास और राजीब बनर्जी शामिल हैं। कार्यकारी सदस्यों में ज्योतिप्रियो मल्लिक, डॉ. राणा चटर्जी, बिदेश बोस, त्रिनंकुर भट्टाचार्जी, जया दत्ता, तापस चटर्जी, वसुंधरा गोस्वामी और गौतम देब शामिल किए गए।

अन्य नियुक्तियां

इसके अलावा टीएमसी के यूथ विंग का अध्यक्ष सांसद सायोनी घोष और महासचिव मधुरिमा ठाकुर को बनाया गया है जबकि महिला ईकाई की अध्यक्ष अब माला रॉय होगी. इसी तरह टीएमसीपी अध्यक्ष: प्रियंका अधिकारी, आईएनटीटीयूसी अध्यक्ष: मोलॉय घटक, हॉकर्स विंग अध्यक्ष: मदन मित्रा, किसान विंग: बेचाराम मन्ना, खेत मजदूर विंग: पूर्णेन्दु बोस के अलावा एससी/एसटी विंग के अध्यक्ष बिरबाहा हांसदा होंगे.

प्रवक्ता पैनल में चंद्रिमा भट्टाचार्य, कल्याण बनर्जी, मदन मित्रा और कुणाल घोष को जारी रखा गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह शुरुआती सूची है और आगे और नाम जोड़े जाएंगे। हालांकि, कम उपस्थिति के बीच ये बदलाव पार्टी के आंतरिक कलह को छिपा नहीं पा रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि अगर विद्रोह नहीं थमा तो टीएमसी को और नुकसान हो सकता है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर