Friday, June 5, 2026

लातेहार पुलिस ने कुख्यात रविंद्र गंझू दस्ते का सक्रिय माओवादी मुकेश गंझू को किया गिरफ्तार

लातेहार : पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य मुकेश गंझू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वह माओवादी कमांडर रविंद्र गंझू दस्ते का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है और हत्या, लेवी व आगजनी समेत कई गंभीर मामलों में वांछित था। मुकेश गंझू के खिलाफ लातेहार, लोहरदगा और गुमला जिलों के विभिन्न थानों में हत्या, रंगदारी व आगजनी के नौ से अधिक मामले दर्ज हैं।

इसे भी पढ़ें : झारखण्ड में 28 जून को 61 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवा

वह वर्ष 2022 में कठपुलिया के समीप वाहनों में आगजनी, वर्ष 2023 में लपरा रेलवे पुल निर्माण कार्य में आगजनी तथा फरवरी 2024 में सुंदरू सरना टोली में सड़क निर्माण कार्य में लगी जेसीबी मशीन पर फायरिंग की घटना में भी शामिल रहा है। इसके अलावा दुधिमाटी, ललकीटांड़ और बेतर क्षेत्र में निर्माण कार्यों को बाधित कर लेवी वसूलने के लिए माओवादी पर्चे छोड़ने के आरोप भी उस पर हैं।

लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को सूचना मिली थी कि फरार माओवादी मुकेश गंझू अपने गांव बजरमरी पहुंचा हुआ है। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गुप्ता के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने गांव में घेराबंदी कर छापेमारी की और मुकेश गंझू को गिरफ्तार कर लिया।

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर