कोडरमा: कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव के ड्राइवर राजकुमार यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने गिरफ्तार पांच आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने इस हत्या में प्रयुक्त कुदाल और चापड़ भी बरामद कर लिया गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, 3 जून की रात जमीन विवाद को लेकर राजकुमार यादव पर आरोपियों ने जानलेवा हमला किया था। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनकी मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी के आवेदन पर कुल 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
Highlights:
इसे भी पढ़ें : लालू यादव व राबड़ी देवी की Z प्लस और तेजप्रताप की Y श्रेणी की सुरक्षा खत्म, अधिसूचना जारी
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इधर, मामले में कोडरमा थाना प्रभारी पर लगाए जा रहे लापरवाही के आरोपों को लेकर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पूरे मामले की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी से कराई जा रही है। जांच में यदि किसी भी पुलिसकर्मी की लापरवाही या दोष सामने आता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
देवघर में पांच आरोपी धराए
देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के कानीजोर स्थित बीएड कॉलेज के पास 3 जून को हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गोविंद कुमार यादव, सूरज कुमार यादव उर्फ गोलू, सौरभ देव उर्फ छोटू, अक्षय कुमार वर्मा और आदित्य कुमार शामिल हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक 9 एमएम पिस्टल और एक पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद की


