Wednesday, July 22, 2026

जेल में बंद गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा चाईबासा जेल होंगी शिफ्ट, जेल आईजी ने दिया आदेश

रांची : बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में कई आपराधिक मामलों में बंद रिया सिन्हा को जल्द ही चाईबासा जेल शिफ्ट किया जाएगा. सुरक्षा व्यवस्था और जेल के भीतर से आपराधिक गतिविधियों के संचालन की आशंकाओं को देखते हुए जेल आईजी ने जेल शिफ्ट करने का आदेश दिया है.

इसे भी पढ़ें : देवघर : एक लाख घूस लेकर साक्ष्य मिटाने और फर्जी एनकाउंटर की धमकी देने के मामले में जांच के आदेश

सुजीत सिन्हा गिरोह की कमान संभालने और रंगदारी व लेवी वसूलने के आरोपों में घिरी रिया सिन्हा को रांची से चाईबासा मंडल कारा भेजने का निर्णय इसलिए भी लिया गया है ताकि वह अपने नेटवर्क को रांची जेल से प्रभावित न कर सके. रिया सिन्हा पर अपने पति सुजीत सिन्हा के इशारे पर जेल के बाहर गिरोह को ऑपरेट करने, कोयला कारोबारियों और ठेकेदारों से रंगदारी (लेवी) वसूलने के गंभीर आरोप हैं.

बताया जा रहा है कि पुलिस जांच में यह बात सामने आई थी कि सुजीत सिन्हा जेल से ही प्रिंस खान गिरोह और अन्य अपराधियों के साथ मिलकर रंगदारी का नेटवर्क चला रहा था और रिया सिन्हा जेल के बाहर से उसकी मदद कर रही थी. जिसके बाद रांची पुलिस ने रिया सिन्हा को गिरफ्तार किया था. ऐसे में अब रिया सिन्हा को चाईबासा जेल शिफ्ट करने से उसके स्थानीय नेटवर्क और गुर्गों से उसके संपर्क पूरी तरह टूटने की बात कही जा रही है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर