Thursday, June 4, 2026

झारखंड में अगले 4 दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट, तापमान में तेजी से होगी गिरावट

रांची: झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम के हाल में कोई बदलाव नहीं होगा. मौसम केंद्र के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. वहीं कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है. मौसम के इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. बारिश के दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है.

कई दिनों तक मौसम का हाल-बेहाल

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है. इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. वहीं विभाग ने 3-8 जून तक राज्य के विभिन्न जिलों में येलो अलर्ट जारी है. 3 जून को राज्य के कई हिस्सों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, वज्रपात और गर्जन की संभावना है. वहीं 4-5 जून को पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में तेज हवा चलेगी. इसके साथ ही 6 जून को उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों को छोड़कर अन्य जिलों में तेज हवा चलने की आशंका है.

इसे भी पढ़े: रामगढ़ के गिद्दी कोल परियोजना के बूम बैरियर पर फायरिंग, बाल-बाल बचा कर्मी

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में भी मानसून का मिजाज बदल रहा है. वर्षा ऋतु का चक्र पहले से लंबा हो गया, यानी मानसून तय समय से पहले आ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन और वापसी की तिथियों को लेकर शोध किया गया है. यह निष्कर्ष 120 वर्षों के आंकड़ों के विश्लेषण पर आधारित है.

शोध पक्ष के अनुसार

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की तरफ से जारी शोध पत्र में मानसून काल लंबा होने के पीछे का मुख्य कारण जलवायु परिवेश में बदलाव का है. शोध पत्र के अनुसार, पूर्व में तय की गई मानसून की सामान्य तिथियां वर्तमान जलवायु परिस्थितियों से अलग हैं. मौसम के बदलते रुख के कारण मानसून की समय-सारणी में दीर्घकालिक बदलाव आए हैं. इन नई तिथियों की मदद से अब मौसमी पूर्वानुमानों की सटीकता सुधर जाएगी.

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर