Thursday, November 5, 2026

रामगढ़ के गिद्दी कोल परियोजना के बूम बैरियर पर फायरिंग, बाल-बाल बचा कर्मी

रामगढ़ : गिद्दी कोल परियोजना के बूम बैरियर पर मंगलवार की रात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन ड्यूटी पर तैनात एक कर्मी बाल-बाल बच गया। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी बूम बेरियर के पास पहुंचे और चार राउंड गोलीबारी कर दी। फायरिंग के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार

इधर घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अपराधियों ने हवाई फायरिंग की और वहां से निकल गए। वहीं अचानक हुई गोलीबारी से परियोजना क्षेत्र में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया। घटना के समय बूम बेरियर पर मौजूद कर्मी ने तत्काल इसकी सूचना परियोजना के सुरक्षाकर्मियों को दी। इसके बाद गिद्दी थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोलीबारी किसने और किस उद्देश्य से की। घटना के पीछे की वजह भी अभी सामने नहीं आई है। सूचना मिलते ही गिद्दी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में छानबीन कर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। इस घटना के बाद परियोजना क्षेत्र के कर्मियों और स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर