Wednesday, July 22, 2026

पटना में गंगा नदी में एक दर्जन से अधिक लोगों से सवार नाव डूबी, दो की मौत व पांच अन्य लापता

पटना : जिले के बाढ़ अनुमंडल स्थित उमानाथ गंगा घाट पर एक बड़ी नाव हादसा की खबर आ रही है। हादसे में एक छोटे से नाव पर 14 से 15 लोग सवार होकर सब्जी तोड़ने के लिए गंगा के दियारा इलाके में जा रहे थे तभी दियारा पहुंचने से पहले तेज हवा के चलते नाव पलट गई। हादसे में सभी लोग गंगा नदी में समा गए।

आनन फानन में मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने नदी में डूबते सात लोगों को सकुशल निकाल लिया। वहीं सात लोगों की डूबने की खबर आ रही है जिसमें प्रयास करने पर एक महिला और एक युवक को मृत अवस्था में निकल गया। वहीं पांच लोगों की तलाश अभी चल रही है।

इसे भी पढ़ें : SC कॉलेजियम ने 4 मुख्य न्यायाधीश व एक महिला वकील को सुप्रीम कोर्ट में जज बनाने का केंद्र सरकार को भेजा प्रस्ताव

घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ के एसडीएम गरिमा लोहिया व अंचलअधिकारी डॉक्टर नरेंद्र कुमार सिंह सहित कई अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इधर घटना के बाद उमानाथ गंगा घाट पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है ताकि डूबे हुए लापता लोगों की तलाश कराई जा सके.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर