Wednesday, July 22, 2026

SC कॉलेजियम ने 4 मुख्य न्यायाधीश व एक महिला वकील को सुप्रीम कोर्ट में जज बनाने का केंद्र सरकार को भेजा प्रस्ताव

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त करने के लिए पांच नामों की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी है. इनमें चार हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और एक वरिष्ठ महिला वकील शामिल हैं. इनमें से झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस एस. चंद्रशेखर का भी नाम शामिल है. एस चंद्रशेखर वर्तमान में बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस है.

इसके अलावा कॉलेजियम ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरुण पल्ली और वरिष्ठ अधिवक्ता वी मोहना के नाम भेजे हैं. यह सिफारिश 22 और 27 मई को हुई कॉलेजियम बैठकों के दौरान की गई हैं.

इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी ने देशवासियों को दी ईद-उल अज़हा की बधाई, सीएम हेमंत सोरेन व सीएम सम्राट चौधरी ने ये कहा

सुप्रीम कोर्ट में सिर्फ एक महिला जज 

फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में सिर्फ एक महिला जज जस्टिस बीवी नागरत्ना हैं. अगस्त 2021 के बाद से किसी महिला जज की सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति नहीं हुई है. ऐसे में वरिष्ठ अधिवक्ता वी मोहना की नियुक्ति से सुप्रीम कोर्ट में महिलाओं की भागीदारी मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है.

अभी सुप्रीम कोर्ट में 32 जज हैं. जून में जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस पंकज मित्तल के रिटायर होने के बाद दो और पद खाली हो जाएंगे. केंद्रीय कैबिनेट ने 5 मई को सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 33 से बढ़ाकर 37 करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. सरकार संसद के अगले सत्र में इससे जुड़ा विधेयक पेश करेगी.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर