Wednesday, July 22, 2026

गिरिडीह में गर्भवती महिला को खाट में अस्पताल ले जाने का वीडियो हुआ वायरल, सिस्टम पर उठे सवाल

गिरिडीह : जिले के पीरटांड प्रखंड के मधुबन पंचायत अंतर्गत दलुआडीह में एक आदिवासी महिला को खाट ले जाने का मुख्य सड़क तक लाया गया और फिर उनको एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्रसव हुआ. इससे सिस्टम पर कई प्रकार के सवाल खड़े होते है कि आज भी कई इलाकों में सड़क की व्यवस्था नहीं है.

गांव तक सड़क सुविधा नहीं

जानकारी के अनुसार, दलुवाडीह निवासी महिला सुनीता सोरेन को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई. जिसे लेकर परिजनों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग से संपर्क किया, लेकिन गांव तक सड़क नहीं होने के कारण एम्बुलेंस गांव तक नहीं पहुंची. जिसके बाद परिजनों ने गांव के लोगों से मदद से प्रसूता को खाट पर लादकर गांव के मुख्य सड़क तक पहुंचाया गया. जहां से एम्बुलेंस के माध्यम से महिला को अस्पताल ले जाया गया.

इसे भी पढ़े: ‘वंदे भारत’ ट्रेनों पर विदेशों ने दिखाई दिलचस्पी, जाने भारतीय रेलवे की तैयारियां और लक्ष्य

जनप्रतिनिधियों और प्रशासन पर आरोप

ग्रामीणों ने कहा कि गांव तक सड़क नहीं है, जिसे लेकर ऐसी स्थिति अक्सर बनी रहती है. अगर गांव में सड़क होती तो एंबुलेंस सीधे गांव पहुंचती और महिला को समय पर इलाज होता. ग्रामीणों ने कहा कि सड़क नहीं होने के कारण कुरुवारांड, दालुवाडीह, डाहिया, ईटाबेड़ा, गाड़ापरोम, सहेरबेड़ा, जिरबेड़ा, सतकटिया और बोरवाबेड़ा समेत कई गांव प्रभावित हैं. इन स्थानों के ग्रामीण बुधन सोरेन, सुशील मुर्मू, सानो मरांडी, गोपाल मुर्मू, सोमरा मुर्मू, पतिराम मरांडी और बाबूलाल हांसदा समेत कई अन्य लोगों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया है.

मामले में बीडीओ का बयान  

पीरटांड के बीडीओ मनोज कुमार मरांडी ने कहा कि निश्चित तौर पर पारसनाथ की तराई वाले इलाके के कुछेक गांव में पक्की सड़के नहीं है. जिस कारण से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इस बार दलुआडीह की एक महिला को प्रसव पीड़ा हुआ, तो परिजनों ने उन्हें खाट पर लादकर पक्की सड़क तक पहुंचाया. फिर महिला को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाकर प्रसव कराया गया. फिलहाल महिला अस्पताल में भर्ती है. वहीं यह इलाका वाइल्ड लाइफ क्षेत्र है. वैसे में यहां पक्की सड़क नहीं बनाई जा सकती है. फिलहाल इसके सुधार के लिए ध्यान दिया जा रहा है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर