न्यूज डेस्क: राष्ट्रपति भवन में सोमवार को पद्म पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की विभिन्न हस्तियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। समारोह में कला, खेल, शिक्षा, रक्षा, निर्माण और पारंपरिक कला से जुड़े कई लोगों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार दिए गए।
Highlights:
Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-
दिवगंत धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण
समारोह की शुरुआत दिवंगत फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र को पद्म विभूषण सम्मान देने से हुई। यह सम्मान मरणोपरांत प्रदान किया गया। उनकी पत्नी और अभिनेत्री-सांसद हेमा मालिनी ने राष्ट्रपति भवन में यह सम्मान ग्रहण किया। धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में गिने जाते थे और उन्होंने लंबे समय तक फिल्म जगत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेल में हरमनप्रीत और IAI में पीयूष को मिला सम्मान
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने इसी वर्ष वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। खेल जगत में उनके योगदान और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया। विज्ञापन जगत की प्रसिद्ध हस्ती पीयूष पांडे को मरणोपरांत पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भारतीय विज्ञापन उद्योग में उनके योगदान को लंबे समय से सराहा जाता रहा है।
शिक्षा क्षेत्र और मार्शल आर्ट को मिला सम्मान
यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष ममीडाला जगदीश कुमार को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार दिया गया। उन्होंने देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था में कई महत्वपूर्ण बदलावों में भूमिका निभाई थी। पुदुचेरी के सिलंबम खिलाड़ी के. पझानी वेल को पारंपरिक मार्शल आर्ट के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार लेने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सोलर ग्रुप के चेयरमैन सत्यनारायण नुवाल को भारत के रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार दिया गया। रक्षा उत्पादन और तकनीकी विकास में उनके योगदान को महत्वपूर्ण माना जाता है।
हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में वरिष्ठ पत्रकार कैलाश चंद्र पंत के योगदान के लिए राष्ट्रपति ने पद्म श्री पुरस्कार से किया सम्मानित। वहीं, अरुणाचल प्रदेश के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता तेची गुबिन को समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें: सीएम हेमंत सोरेन ने बैठक कर वित्त और वाणिज्यिक कर विभाग के योजनाओं व कार्यों की समीक्षा की


